जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही योगी सरकार, नगर विकास मंत्री ने फैजुल्लागंज-दाउदनगर में किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा ने राहत सामग्री वितरित की. राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Author
10 Oct 2026
( Updated: 10 Oct 2026
06:12 PM )
बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही योगी सरकार, नगर विकास मंत्री ने फैजुल्लागंज-दाउदनगर में किया निरीक्षण
Image Credit: UPID
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर सक्रिय है. इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो.

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा स्थानीय निवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए.

Advertisement

राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

मंत्री ए.के. शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जरूरी दवाइयां, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा जलभराव के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया.

Advertisement

प्रभावित परिवारों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता

यह भी पढ़ें

नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्थिति की निरंतर निगरानी करें और लोगों को राहत पहुंचाने के कार्यों में तत्परता बरतें. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा ने राहत सामग्री वितरित की. राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें