जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'रामलला के दर्शन ही कर लेते...', अयोध्या गए अखिलेश पर योगी के मंत्री गिरीश यादव का तीखा हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बीजेपी नेताओं ने रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश को राम मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए थे और मंदिर बनने पर खुशी भी जाहिर करनी चाहिए थी.

'रामलला के दर्शन ही कर लेते...', अयोध्या गए अखिलेश पर योगी के मंत्री गिरीश यादव का तीखा हमला
Image Source: IANS
Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृजलाल और बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचकर भी रामलला के दर्शन नहीं करने पर सवाल उठाए.

अयोध्या गए थे तो रामलला के दर्शन कर लेते

राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या गए थे तो उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन भी करने चाहिए थे. गिरीश यादव ने कहा कि यदि अखिलेश यादव को भगवान राम से प्रेम है तो उन्हें राम मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए था। साथ ही, यह कहने का साहस भी दिखाना चाहिए था कि उन्हें राम मंदिर बनने से खुशी हुई है.

धार्मिक मंच से भी राजनीतिक पाठ

Advertisement

बीजेपी सांसद और पूर्व DGP बृजलाल ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व सपा विधायक पवन पांडेय द्वारा आयोजित भागवत कथा के धार्मिक मंच से भी अखिलेश यादव ने राजनीतिक संदेश दिया. ये कथा का अपमान है. बृजलाल ने अयोध्या की 1990 की घटनाओं और मथुरा के जवाहरबाग कांड का उल्लेख करते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कई सांसद अखिलेश यादव के परिवार से हैं और उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान बड़ी संख्या में लाल बत्तियां उनके परिवार के आसपास थीं. उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह वास्तव में समानता की बात करते हैं तो घोषणा करें कि सत्ता में आने पर अपने परिवार के अलावा किसी अन्य यादव, मुस्लिम या दलित को मुख्यमंत्री बनाएंगे.

रामलला का मंदिर आस्था का केंद्र

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या सप्तपुरियों में से एक है, लेकिन अखिलेश यादव ने सत्ता में रहते हुए इसे भुला दिया था. राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के यदुवंशी होने के दावे पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानते हैं तो उन्हें मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी प्रयास करना चाहिए. त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की नाराजगी के डर से अखिलेश यादव न रामलला के दर्शन कर रहे हैं और न ही कृष्ण जन्मभूमि पर अपना रुख स्पष्ट कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी ने उनके धार्मिक रुख और राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं. रामलला के दर्शन न करने से शुरू हुआ यह विवाद अब आस्था, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति तक पहुंच गया है. वहीं, इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें