समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बीजेपी नेताओं ने रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश को राम मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए थे और मंदिर बनने पर खुशी भी जाहिर करनी चाहिए थी.
-
राज्य09 Oct, 202612:31 PM'रामलला के दर्शन ही कर लेते...', अयोध्या गए अखिलेश पर योगी के मंत्री गिरीश यादव का तीखा हमला
-
राज्य09 Oct, 202612:22 PM‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, एनडीए का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’: CM योगी
कार्यक्रम में खिलाड़ियों के संघर्ष पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई. इसमें भदोही के छेछुआ गांव की गुड़िया की कहानी भी थी, जिन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय पदक जीता है. नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों ने खाकी पहनकर जनसेवा का संकल्प जताया.
-
राज्य09 Oct, 202612:12 PMCM योगी ने 15 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, खेल प्रतिभाओं को मिला सरकारी सेवा में अवसर
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए नई संस्कृति विकसित हुई है. सरकार ने खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए उन्हें सम्मान, रोजगार, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.
-
राज्य09 Oct, 202611:56 AMचित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार ने जारी की 3 करोड़ रुपये की पहली किश्त
योगी सरकार लगातार दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है
-
धर्म ज्ञान09 Oct, 202611:52 AMशारदीय नवरात्रि में आप भी रख रहे हैं व्रत? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. अगर आप भी नौ दिनों तक व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि इस दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है.
-
Advertisement
-
राज्य09 Oct, 202611:32 AMचले थे ज्ञानेश कुमार के नाम पर मोदी से लड़ने कांग्रेसी… यहां तो आपस में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी नेता, विरोध प्रदर्शन बना अखाड़ा!
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विपक्षी दलों के प्रदर्शन जारी हैं. इसी बीच हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दो महिला नेताओं के बीच जमकर थप्पड़बाजी हो गई.
-
यूटीलिटी09 Oct, 202610:50 AMमकान या जमीन की रजिस्ट्री गुम हो गई? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा दोबारा कागज; जानें पूरा प्रोसेस
Registry Paper: आज के समय में कई राज्यों ने जमीन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं. ऐसे में आप अपने राज्य के रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्री की जानकारी खोज सकते हैं.
-
न्यूज09 Oct, 202609:26 AMJio के 1,600 सैटेलाइट देख चिढ़े मस्क? Starlink की देरी पर क्यों हो रहे लाल-पीले
Elon Musk: Starlink भारतीय बाजार में उतरने का इंतजार कर रही है, वहीं Jio अपने सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. अगर कोई कंपनी पहले बाजार में उतरती है, तो उसे ग्राहक बनाने और अपनी सेवाओं की पहचान स्थापित करने का शुरुआती फायदा मिल सकता है.
-
न्यूज09 Oct, 202609:08 AM'GST सुधारों का नया दौर...', PM मोदी ने किया फैसलों का स्वागत, बताया क्यों अहम हैं ये बदलाव
जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में रिफंड प्रक्रिया तेज करने, आईटीसी का दायरा बढ़ाने, गिरफ्तारी के प्रावधान खत्म करने और अभियोजन की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने समेत कई अहम फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर प्रक्रियाएं सरल होंगी और कारोबारियों को राहत मिलेगी.
-
न्यूज09 Oct, 202608:24 AMएलन मस्क ने अंबानी को लेकर ऐसा क्या लिखा कि राहुल गांधी बोले- Welcome to India, जानें पूरा मामला
एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ कारोबारी अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए कंपनी की एंट्री रोक रहे हैं. उन्होंने मुकेश अंबानी को लेकर भी सवाल किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.
-
राज्य08 Oct, 202607:03 PM'सपा प्रमुख नहीं करेंगे रामलला के दर्शन, वोट बैंक खिसकने का है डर’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर केशव मौर्य का पलटवार
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं कि जो अयोध्या जाकर राम लला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है. क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं.
-
राज्य08 Oct, 202606:39 PMमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अब पुलिस की वर्दी में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
योगी सरकार की कुशल खिलाड़ी योजना के तहत वर्ष 2022 से अब तक 950 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में नौकरी मिल चुकी है. उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड इन खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि नौकरी के साथ खेलों में उनका प्रदर्शन जारी रहे.
-
राज्य08 Oct, 202606:36 PMअखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- सपा को सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं
ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं. ऐसे में वे राम मंदिर कैसे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सपा अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती, इस डर से अखिलेश राम मंदिर नहीं जा रहे हैं. उनके मुताबिक, सपा के लिए यह पूरा मामला वोट पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है.