जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चले थे ज्ञानेश कुमार के नाम पर मोदी से लड़ने कांग्रेसी… यहां तो आपस में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी नेता, विरोध प्रदर्शन बना अखाड़ा!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विपक्षी दलों के प्रदर्शन जारी हैं. इसी बीच हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दो महिला नेताओं के बीच जमकर थप्पड़बाजी हो गई.

चले थे ज्ञानेश कुमार के नाम पर मोदी से लड़ने कांग्रेसी… यहां तो आपस में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी नेता, विरोध प्रदर्शन बना अखाड़ा!
Image Source: Screengrab
Advertisement

देश में इन दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विपक्षी दल लगातार सड़कों पर हल्लाबोल कर रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर देश के तमाम जिलों में कांग्रेस पार्टी मुख्य रूप से सड़कों पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली और प्रदर्शन कर रही है. इस बीच हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक मजेदार वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब पार्टी की दो महिला नेताओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के एक-दूसरे को थप्पड़ों की बरसात कर डालीं. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

पीछे हटने की बात पर शुरू हुआ विवाद

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेता पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा ने गजना लांबा से पीछे हटने को कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. शुरुआत में मामला सामान्य कहासुनी तक सीमित दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई. विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच कथित तौर पर थप्पड़बाजी हुई. वहां मौजूद लोग अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर हैरान रह गए.

यह भी पढ़े: विपक्ष के प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे 42 पूर्व जज, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने का हक नहीं

कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

Advertisement

दोनों महिला नेताओं के बीच बढ़ते विवाद को देखकर आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बीच-बचाव के लिए आगे आए. उन्होंने दोनों को एक-दूसरे से दूर किया और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद मौके पर तनाव कम हुआ. हालांकि, राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना ने कार्यक्रम की ओर लोगों का ध्यान खींच लिया. जिस प्रदर्शन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जुटे थे, वहां आपसी विवाद चर्चा का विषय बन गया.

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ घटनाक्रम

दरअसल, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के आरोपों जैसे मुद्दों को लेकर राजनीतिक विरोध के बीच फरीदाबाद की यह घटना सामने आई. प्रदर्शन के दौरान दो महिला नेताओं के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है. इस घटनाक्रम ने राजनीतिक कार्यक्रमों में अनुशासन और नेताओं के आपसी व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़े: CEC ज्ञानेश कुमार की Z-प्लस सुरक्षा के बाद बढ़ा सुरक्षा घेरा, खुफिया इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्लान

यह भी पढ़ें

बहरहाल,  उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पीछे हटने की बात को लेकर हुई थी. हालांकि, घटना की पूरी पृष्ठभूमि और दोनों पक्षों का विस्तृत बयान सामने आना बाकी है. इसलिए विवाद के सभी पहलुओं को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. अब इस मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है और संबंधित नेताओं की ओर से क्या प्रतिक्रिया दी जाती है, इस पर नजर रहेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें