बीजेपी नेता अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आजम खान की मौजूदा स्थिति के लिए सपा प्रमुख जिम्मेदार हैं. उन्होंने रामपुर में जमीनों पर कथित कब्जे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को अपने कृत्यों की जिम्मेदारी बीजेपी पर नहीं डालनी चाहिए.
-
राज्य23 Oct, 202609:01 AM'आजम खान के इस हाल के अखिलेश जिम्मेदार', मंत्री अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर भी घेरा
-
मनोरंजन22 Oct, 202611:18 AMकैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आरोपों पर मीका सिंह का पलटवार, बोले- पैसा कैश दिया था या चेक से?
मीका ने कैबिनेट मंत्री से पूछा कि क्या उन्होंने यह रकम नकद दी थी या चेक से. उन्होंने उनसे भुगतान की रसीद भी पेश करने को कहा, ताकि सच्चाई सामने आ सके.गायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा कि सर, आपने 35 लाख रुपए नकद दिए थे या चेक से? अगर आपके पास भुगतान की रसीदें हैं, तो कृपया उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा कीजिए, ताकि सबको सच्चाई पता चल सके. धन्यवाद.
-
मनोरंजन22 Oct, 202610:55 AMदलेर मेहंदी के समर्थन में उतरा FWICE, पीएम मोदी और सीएम धामी को लिखा पत्र, बोले- ये मनोरंजन जगत के लिए दुखद
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा कि यह सभी जानते हैं कि दलेर मेहंदी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और हाल ही में हुई सर्जरी से भी उबरे।पत्र में कहा गया है हम सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के महत्व को समझते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने के बजाय संवेदनशीलता और विवेक के साथ संभाला जाना चाहिए
-
राज्य21 Oct, 202605:35 PMनक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़, विकास के नए अध्याय की शुरुआत: CM विष्णुदेव साय
सीएम साय ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर मां भारती की रक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन.
-
राज्य21 Oct, 202612:34 PMजनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कुछ लोग उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उपचार के लिए भरपूर मदद करेगी.
-
Advertisement
-
राज्य21 Oct, 202609:42 AM'जिस कांग्रेस ने सपा नेताओं पर डंडे बरसाए, उसी की गोद में खेल रहे अखिलेश', मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
दयाशंकर सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव में सपा की हार का दावा किया. उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए सपा पर जनता को गुमराह करने और जमीन कब्जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया.
-
राज्य21 Oct, 202608:36 AMदलेर मेहंदी के लिए मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को मिलाया फोन, जानें क्या हुई बात
उत्तराखंड के नई टिहरी में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया. मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और नशे में होने का आरोप लगाया, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, मीका सिंह, कपिल शर्मा और बादशाह ने गायक का समर्थन किया.
-
राज्य18 Oct, 202603:57 PMकोलकाता भगदड़ के बाद अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, CM सुवेंदु के साथ अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे.
-
न्यूज18 Oct, 202609:39 AMमोदी के इस मंत्री ने गजब कर दिया! सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले दिपके को ही दे दिया पार्टी में आने का ऑफर
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के धाराशिव दौरे के दौरान 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत का दावा किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना कप्तान बताते हुए कहा कि वह उनकी टीम के खिलाड़ी हैं. साथ ही उन्होंने अभिजीत दिपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया.
-
न्यूज13 Oct, 202607:22 PMकेंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी, लेटर लिखकर बताई वजह
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की खबरों के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने इस्तीफा देकर चौंका दिया. उन्होंने PM मोदी को इस्तीफे की पेशकश करते हुए लेटर भेजा.
-
राज्य09 Oct, 202606:36 PMदेश में धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, इस बार 65 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
भारत सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. पिछले वर्ष की तुलना में समर्थन मूल्य में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है. सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से इसी दर पर धान खरीदा जाएगा.
-
राज्य09 Oct, 202606:15 PMकिसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, यथासंभव 48 घंटे में बैंक खाते में पहुंचेगा भुगतान
प्रदेश में मोटे अनाज की सरकारी खरीद के लिए कुल 2.85 लाख मीट्रिक टन का कार्यकारी लक्ष्य प्रस्तावित है. इसमें बाजरे की 2.20 लाख मीट्रिक टन, ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन और मक्का की 15 हजार मीट्रिक टन खरीद शामिल है. सबसे अधिक खरीद का लक्ष्य बाजरे के लिए रखा गया है.
-
राज्य07 Oct, 202607:09 PMप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर सेवा यात्रियों और युवाओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए.