उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) डंके की चोट पर कहते है कि, यूपी में अब दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाता है और मिर्च पाउडर से उड़ा दिया जाता है। और ये बात तब और सच साबित हो जाती है जब बाबा का बुलडोज़र गरजता है, लेकिन इस बुलडोजरा कार्रवाही पर अक्सर आरोप लगते हैं। विपक्ष कहता है कि जब आरोपी मुस्लिम हो तो योगी सरकार का बुलडोज़र तुरंत निकलता है और सबकुछ मिट्टी में मिला देता। लेकिन जब आरोपी हिंदू हो तो बलुडोजर कार्रवाही नहीं होती है, लेकिन ये बातें तब ग़लत साबित हो जाती है जब बाबा का बुलडोज़र बिना जाति धर्म मजहब देखे कार्रवाइयाँ करता है। एक महंत की अकड़ को बाबा के बुलडोज़र ने रौंद कर रख दिया है, क्योंकि उसने घोरपाप करके महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाई है।
महंत मुकेश गोस्वामी के रोज़ी-रोटी पर चला बुलडोज़र
बाबा के बुलडोज़र ने घोरपाप करने वाले मुरादनगर के एक महंत मुकेश गोस्वामी की अकड़ तोड़ दी है।दरअसल छोटा हरिद्वार में घाट किनारे बने प्राचीन शनि मंदिर में मुकेश गोस्वामी लंबे समय से महंत के पद पर है। उसपर पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं, उसपर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस भी है दर्ज। इसके अलावा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से 10-11 दुकानें बनाने का भी आरोप है, वहीं अब उसपर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। जिसके बाद योगी सरकार ने उसकी हालत ख़राब कर दी और वो फ़रार होकर भाग खड़ा हुआ है।
बता दें, एक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ गंगनगर पर नहाने गई, नहाने के बाद जब वो महिला घाट पर बने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई तो सीसीटीवी कैमरे देख कर दंग रह गई। इसके बाद ये बात घाट पर तुरंत जंगल की आग की तरह फैल गई।जानकारी निकल कर सामने आई कि, सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड के लिए महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल पर कनेक्ट है।
छोटा हरिद्वार में 75 महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो
लेकिन महंत मुकेश गोस्वामी अकड़ दिखाता रहा और अपने पाप को स्वीकार करने में आनाकानी करने लगा तो महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद जाँच शुरु की तो दंग रह गई, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पांच दिनों की रिकॉर्डिंग मिली।वहीं पिछले दो दिन में करीब 75 महिलाओं के कपड़े बदलते वीडियो बनाई गई। ये देखने के बाद पुलिस ने फिर बुलडोज़र कार्रवाई शुरु की और पापा महंत मुकेश गोस्वामी की दुकानों को ध्वस्त कर दिया है और उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज करके खोजबीन शुरु कर दी गई।
इस कार्रवाई से ये तो साबित हो ही गया कि, महिलाओं के सम्मान पर जब कोई आँच आएगी तो योगी सरकार का बुलडोज़र एक्शन जरुर होगा। फिर चाहे आरोपी किसी भी जाति, धर्म, मज़हब से हो, वहीं इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का वो बयान भी याद आता है ।जिसमें वो कहते हैं कि, पहले सब भय और आतंक के साये में जीते थे, लेकिन आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला तो बड़े-बड़े माफियाओं का 'राम नाम सत्य है' हुआ है।
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के खत्म होने के आसा नज़र आ रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की कई मांगे मान ली हैं और छात्र संघ चुनाव कराने पर सहमति बन गई है.
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इटावा में कहा कि अगर सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला उनके हाथ में होता, तो वह कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते. क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के दशहरा मिलन समारोह में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि सभी दल तैयारियों में जुटे हैं और मुकाबला दिलचस्प होगा.
सीएम ने लिखा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर नहीं, अपितु ज्ञान, मर्यादा और लोक-कल्याण की ऐसी परंपरा है, जिसने युगों तक समाज को दिशा दी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें.
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी से सियासी विवाद बढ़ गया है. बीजेपी ने खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने उनके बयान का बचाव किया है.
पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में उस वक्त बवाल खड़ा हो गया जब एक युवक ने कहा- PM मोदी नहीं जाने वाले. ये सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इतना भड़क गए कि भाषाई मर्यादाएं लांघ दी.