15 अगस्त को लाल किले पर देखनी है परेड? सिर्फ ₹20 में बुक करें टिकट, ऐसे मिलेगा एंट्री पास
Red Fort Ticket: दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. इसके अलावा यहां परेड, एयरफोर्स शो और कई दूसरे कार्यक्रम भी होंगे. अगर आप इस बार टीवी या मोबाइल पर समारोह देखने के बजाय लाल किले पहुंचकर इसे अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो पहले से टिकट लेना जरूरी है.
Follow Us:
Red Fort Ticket: 5 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. इसके अलावा यहां परेड, एयरफोर्स शो और कई दूसरे कार्यक्रम भी होंगे. अगर आप इस बार टीवी या मोबाइल पर समारह देखने के बजाय लाल किले पहुंचकर इसे अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो पहले से टिकट लेना जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे लाल किले पहुंचकर समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे. अच्छी बात यह है कि टिकट घर बैठे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.
₹20 से शुरू है टिकट
Independence Day 2026 समारोह के लिए टिकट तीन कैटेगरी में बताए गए हैं.
General टिकट ₹20,
Standard टिकट ₹100
Premium टिकट ₹500 का है.
यानी अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से टिकट चुना जा सकता है. टिकट बुक होने के बाद पास को मोबाइल में डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा, ताकि कार्यक्रम वाले दिन एंट्री के समय इसे आसानी से दिखाया जा सके.
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले सरकार के Aamantran Portal पर जाना होगा. अगर आप पहली बार पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मोबाइल पर OTP आएगा. OTP डालकर नंबर वेरिफाई करने के बाद आपको Add Guest फॉर्म भरना होगा. अगर आप अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति के लिए भी टिकट ले रहे हैं, तो उसकी जानकारी भी सही-सही भरनी होगी.
रजिस्ट्रेशन के दौरान वैध पहचान पत्र की जानकारी देना जरूरी होगा. इसलिए नाम, मोबाइल नंबर और ID से जुड़ी जानकारी भरते समय किसी तरह की गलती न करें., गलत जानकारी होने पर कार्यक्रम के दिन परेशानी हो सकती है.
NEET प्रदर्शन में नाबालिग को चोट, CJP संस्थापक पर FIR की मांग, POCSO एक्ट का हवाला
कौन-सा ID Proof चाहिए?
टिकट बुक करते समय पहचान के लिए Aadhaar Card, Driving Licence, Passport या Voter ID जैसे दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं. जिस ID के आधार पर टिकट बुक किया गया है, उसका ओरिजिनल डॉक्यूमेंट 15 अगस्त को अपने साथ जरूर रखें.सुरक्षा जांच के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है.
ID की जानकारी पूरी करने के बाद इवेंट की लिस्ट में Independence Day Ceremony 2026 को चुनना होगा. इसके बाद General, Standard या Premium टिकट में से अपनी पसंद का विकल्प चुनकर पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट के लिए UPI, Debit Card या Net Banking का इस्तेमाल किया जा सकता है पेमेंट पूरा होते ही टिकट या पास डाउनलोड करके मोबाइल में सेव कर लें.
सुबह जल्दी पहुंचना होगा
अगर आपके पास टिकट है तो भी आखिरी समय पर लाल किले पहुंचने की गलती न करें. रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को एंट्री गेट सुबह 5 बजे खुलेंगे और टिकट वाले लोगों को सुबह 6:30 बजे तक अंदर पहुंचना होगा. स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है और सिक्योरिटी चेक के साथ ट्रैफिक में भी समय लग सकता है.
यह भी पढ़ें
इसलिए अगर आप लाल किले से स्वतंत्रता दिवस का जश्न लाइव देखना चाहते हैं, तो टिकट पहले बुक करे, अपना ओरिजिनल ID साथ रखें और सुबह पर्याप्त समय लेकर पहुंचें. देश के इस खास दिन को सामने से देखने का अनुभव निश्चित तौर पर यादगार रहेगा.