×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पूरे देश में लागू हो यूपी का मॉडल…', योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय ने जताई इच्छा, मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न

मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आगे कहा कि सीएम योगी की ताकत बढ़ाने के लिए भी दुआएं की गई हैं. जिस तरह से समाज में शासन व्यवस्था और प्रशासन की ओर से काम किए गए हैं, समाज में न्याय और बराबरी और गरीबों-कमजोरों को अधिकार दिलाने का काम किया गया है.

‘पूरे देश में लागू हो यूपी का मॉडल…', योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय ने जताई इच्छा, मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
Image Credits: Photo/Video Grab/IANS
Advertisement

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। इधर अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीएम योगी का जन्मदिन मनाया और मिठाइयां बांटीं. 

योगी के जन्मदिन पर मौलाना ने बांटी मिठाइयां

उत्तर प्रदेश के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर हमने अलीगढ़ में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. हमारी ओर से सीएम योगी की लंबी उम्र के लिए दुआएं की गईं. सीएम योगी के नेतृत्व में माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है. 

Advertisement

मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम ने की योगी की तारीफ़

मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आगे कहा कि सीएम योगी की ताकत बढ़ाने के लिए भी दुआएं की गई हैं. जिस तरह से समाज में शासन व्यवस्था और प्रशासन की ओर से काम किए गए हैं, समाज में न्याय और बराबरी और गरीबों-कमजोरों को अधिकार दिलाने का काम किया गया है. इसी वजह से गरीब और कमजोर व्यक्ति भी समाज में आजादी के साथ जीवन जी रहा है, जबकि गुंडों और माफिया के अदंर डर का माहौल है. यह एक अच्छे शासन की पहचान होती है. 

‘हम चाहते हैं कि यूपी का मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए’

Advertisement

मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी का मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए. यूपी के जैसे ही पूरे देश में कानून व्यवस्था होनी चाहिए. यही वजह है कि सीएम योगी की लंबी उम्र के लिए हमने दुआएं की हैं, क्योंकि अपराध के खिलाफ जब जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा, तो समाज और देश तरक्की करेगा. जब देश तरक्की करेगा तो भारत विश्व गुरु बनेगा.

‘सीएम योगी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं’

यह भी पढ़ें

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की युवा शाखा (ब्रज प्रांत) के आमिर रशीद ने कहा कि सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रवादी मुसलमानों ने अलीगढ़ में उनके दीर्घ आयु की कामना की है और खुशियां मनाई हैं. सीएम योगी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं, सभी को न्याय और इंसाफ दे रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
M
Mukeshbhai Trivedi
1 month ago

Abhinandan from muslim samaj is fake agenda. These people r never loyal to country,n whole world is crying due to their acts.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें