आखिरी बार भाई से नहीं मिल पाया... अब तड़प रहा जेल में बंद अली, अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए मांगी पैरोल
अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए लखनऊ और झांसी जेल में बंद दोनों भाइयों अली और उमर ने पैरोल की अर्जी दायर की है. ये अर्जी हाई कोर्ट में दायर की गई है.
Follow Us:
Atiq Ahmed’s Son Abaan Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय समय हुआ जब अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था. जेल में बंद उमर के लिए ये सबसे दर्दनाक पल हैं, आखिरी बार वह छोटे भाई से नहीं मिल पाया लेकिन उसके जनाजे में जरूर शामिल होना चाहता है.
अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए लखनऊ और झांसी जेल में बंद दोनों भाइयों अली और उमर ने पैरोल की अर्जी दायर की है. ये अर्जी हाई कोर्ट में दायर की गई है. बताया जा रहा है इस पर आज ही सुनवाई होगी.
कब होगा अबान अहमद का अंतिम संस्कार?
जानकारी के मुताबिक, अबान की अंतिम विदाई के कार्यक्रम प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में होंगे. उसे शाम 4:00 से 5:00 बजे दफनाया जा सकता है. जुमे की नमाज के बाद अंतिम विदाई के कार्यक्रम होंगे. इस दौरान कसारी मसारी कब्रिस्तान में भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा. अबान की कब्र उसके पिता अतीक अहमद के बगल में होगी. यहीं पर अतीक के भाई अशरफ की भी कब्र है.
कैसे हुई अबान की मौत?
6 अगस्त गुरुवार को करीब 10.30 अबान अहमद अपने चार साथियों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक कार के सामने एक जानवर आ गया. इससे ड्राइवर ने कार का बैलेंस खो दिया और वह बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था, बेकाबू हुई कार
इस हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर मौत हो गई. जबकि अन्य तीन घायल हो गए. आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि अबान और सोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अबान को गंभीर चोट लगी थी. जिसमें आंते और ब्रेन पूरी तरह डैमेज हो गए थे.
माफिया अतीक अहमद के पांच बेटे थे. इनमें से अबान सबसे छोटा था. अबान से पहले अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था. जबकि बड़ा बेटा अली झांसी जेल में बंद है. जिससे मिलने अबान जा रहा था. एक बेटा असद लखनऊ जेल में बंद है. वहीं अतीक के एक बेटे का नाम अहजम है.
यह भी पढ़ें