माफिया अतीक के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था, बेकाबू हुई कार
अबान अहमद 21 साल का था और माफिया अतीक अहमद का छोटा बेटा था. बताया जा रहा है वह झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था.
Follow Us:
Mafia Atique Ahmed Son Died: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. अबान की कार झांसी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इसमें माफिया के बेटे समेत दो लोगों की मौैत हो गई.
अबान अहमद 21 साल का था और माफिया अतीक अहमद का छोटा बेटा था. बताया जा रहा है वह झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. कार में अबान समेत कुल पांच लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक हादसा सड़क पर एक जानवर के आने से हुआ. अबान की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. यह हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है.
अबान के साथ सोनू की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है अबान के साथ जिस शख्स की मौत हुई है वह सोनू है. वहीं घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है. सभी प्रयागराज के निवासी बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने कार पर कंट्रोल खो दिया. जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान अहमद और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को वहां से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था.
अतीक का सबसे छोटा बेटा था अबान
माफिया अतीक अहमद के पांच बेटे हैं. इनमें से अबान सबसे छोटा था. अबान से पहले अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था. जबकि बड़ा बेटा अली झांसी जेल में बंद है. जिससे मिलने अबान जा रहा था. एक बेटा असद लखनऊ जेल में बंद है. वहीं अतीक के एक बेटे का नाम अहजम है.
कैसे मारा गया था अतीक अहमद
यह भी पढ़ें
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज में शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों को 15 अप्रैल 2023 की रात को पुलिस कस्टडी के दौरान गोली मारी गई. वे उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में थे. उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था.
बारिश में गाड़ी स्लिप भी हो जाती है, यह सब कर्मों का फल है। मुझे सकून मिलेगा जब टेढ़ी नाक वाले के गाड़ी पलटने से टाँगे टूटेगी।
पाप का घड़ा भरता है और धीरे-धीरे भर भी रहा है।
ना मालूम कितने परिवारों को परेशान किया था।