जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तानी हसीना के प्यार में पड़कर देश से की गद्दारी! ISI को भेजे सेना के सीक्रेट इनपुट, ट्रक ड्राइवर अमन अरेस्ट

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अमन ने अपने घर के बाहर एक सिम-इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाया था. जिससे अहम जानकारी ISI तक लाइव पहुंची.

Author
20 Sep 2026
( Updated: 20 Sep 2026
12:56 PM )
पाकिस्तानी हसीना के प्यार में पड़कर देश से की गद्दारी! ISI को भेजे सेना के सीक्रेट इनपुट, ट्रक ड्राइवर अमन अरेस्ट
Image Source- IANS
Advertisement

जम्मू कश्मीर पुलिस ने हनीट्रैप और जासूसी के एक ऐसे आरोपी को अरेस्ट किया है जो ISI के लिए काम करता था. आरोपी का नाम अमन है और यह कठुआ में ड्राइवर है. अमन पर आरोप है कि उसने सेना के काफिले, रूट और बेहद संवेदनशील सीक्रेट जानकारी पाकिस्तान भेजी. 

पुलिस के मुताबिक, 24 साल का अमन पहले पाकिस्तान के बिछाए हनीट्रैप के जाल में फंस गया. इसके बाद उसने सेना की लाइव सर्विलांस फीड सेट-अप कर बेहद सीक्रेट जानकारी ISI को भेज दी. पुलिस ने अमन को अरेस्ट करने के बाद उसके खिलाफ 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट' के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अमन ने घर के बाहर लगाए थे सिम वाले कैमरे 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अमन ने अपने घर के बाहर एक सिम-इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाया था. यानी CCTV में सिम भी लगी हुई थी. कैमरा सेटअप ऐसे किया गया था कि मेन फोकस उस सड़क पर रहे जिसका इस्तेमाल ज्यादातर सुरक्षा बल करते हैं, ऐसे में उनके मूवमेंट की जानकारी अमन को मिलती रही और अमन के जरिए फीड पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI को मिलती रही.

हनीट्रैप में कैसे फंसा अमन? 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, ISI से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अमन को हनीट्रैप में फंसाया, सुंदर चेहरे, रोमांटिक बातें और अमन इसके बदले देश की सुरक्षा को ताक पर रखने के लिए तैयार हो गया. आरोप है कि अमन ने ISI को कठुआ के बॉर्डर इलाके और मिलिट्री मूवमेंट की जानकारी भेजी. अमन ज्यादातर सेना के लॉजिस्टिक रास्तों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था.  पुलिस ने आगे की जांच के सिए अमन का मोबाइल फोन, CCTV, सिम और अन्य डिजिटल हार्डवेयर जब्त किया है. इन्हीं के जरिए वह सीधे ISI तक लाइव फीड भेजता था. 

गाइड बनकर आतंकियों की राह बनाते थे आसान! जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के मददगार अरेस्ट, IED बरामद

रजौरी से अरेस्ट हुए थे तीन आतंकी 

यह भी पढ़ें

घाटी में आतंक की साजिश रचने वाले टेरर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है. इससे पहले रजौरी से तीन आतंकियों को अरेस्ट किया था. तीनों लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते हैं. हालांकि सीमा पार बैठे आतंकी संगठन कश्मीर में स्थानीय लोगों को टारगेट कर उन्हें देश के खिलाफ तैयार करते हैं. इससे पहले भी हनीट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें