जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP: घाटों पर बिछेंगे दीप, जगमगाएगी रामनगरी; अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी

UP: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक बुधवार सुबह आठ बजे से 25 बसों के माध्यम से दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना होंगे. वहां पहुंचने के साथ ही घाटों पर दीये बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. स्वयंसेवक निर्धारित घाटों पर दीप सज्जा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
10:22 AM )
UP: घाटों पर बिछेंगे दीप, जगमगाएगी रामनगरी; अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी
Image Source: UP Information Department
Advertisement

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित होने जा रहे दशक दीपोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं. डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक बुधवार सुबह आठ बजे से 25 बसों के माध्यम से दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना होंगे. वहां पहुंचने के साथ ही घाटों पर दीये बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. स्वयंसेवक निर्धारित घाटों पर दीप सज्जा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि युवा स्वयंसेवक इस महापर्व की सबसे मजबूत कड़ी हैं. जब वे घाटों पर दीपों की श्रृंखला सजाएंगे, तो प्रत्येक दीप में उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण की झलक दिखाई देगी. उन्हें विश्वास है कि स्वयंसेवक अपनी मेहनत और सेवाभाव से एक बार फिर विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और इस ऐतिहासिक आयोजन को गौरवपूर्ण ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

25 बसों के लिए निर्धारित किए गए रूट

यातायात समिति के समन्वयक प्रो. अनूप कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों के आवागमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि 25 बसों के लिए निर्धारित मार्ग और समय-सारिणी तय कर दी गई है, इसका उद्देश्य सभी स्वयंसेवकों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से दीपोत्सव स्थल तक पहुंचाना है, ताकि वे अपने निर्धारित घाटों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल सकें.

'काशी विश्वनाथ मंदिर जाते तो जाली टोपी वाले उन्हें दौड़ा देते’, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा, कहा- अली-अली वाले, अब बजरंगबली बोल रहे

Advertisement

आईडी कार्ड के साथ समय से पहुंचने के निर्देश

यह भी पढ़ें

विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबंधित स्वयंसेवकों और नोडल अधिकारियों से निर्धारित समय से पहले उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है. उन्हें अपना परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) साथ लाने और अनुशासन के साथ बसों में निर्धारित स्थान ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें