'आज के ही दिन भड़का था सिख दंगा...', दिल्ली में राहुल की रैली पर ओपी राजभर का बड़ा हमला, कहा-बड़के भैया की सेवा में पहुंचे अखिलेश
दिल्ली के रामलीला मैदान में सपा की मौजूदगी पर ओपी राजभर ने तगड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सिख विरोधी दंगे हुए थे और अखिलेश बड़के भइया यानी कि राहुल की सेवा में पहुंच गए.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने एक नवंबर 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव को घेरा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी को अखिलेश का ‘बड़का भइया’ बताते हुए सवाल किया कि क्या अखिलेश अपने पिता और सपा के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की परंपरा और विचारों को भूल गए हैं.
राजभर ने कहा कि आज ही के दिन 1984 में राहुल गांधी के पिता यानी राजीव गांधी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा और दंगे भड़के थे. इसमें हजारों सिखों की हत्या हुई थी.
उन्होंने इस दुखद दिन पर सिख समाज के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे. लेकिन अखिलेश यादव सारी संवेदनाएं भूल गए और दिल्ली में ‘बड़के भइया’ की सेवा करने पहुंच गए.
राहुल के लिए झंडा उठाने और दरी बिछाने पहुंचे अखिलेश
राजभर ने दिल्ली में इंडी गठबंधन की आयोजित रैली को अराजकता फैलाने के लिए बुलाई गई रैली बताते हुए कहा कि अखिलेश वहां कांग्रेस के लिए झंडा उठाने और दरी बिछाने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने अखिलेश की एक पुरानी तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी वह राहुल गांधी का झंडा ढोते नजर आए थे. अगर इतनी मेहनत उन्होंने अपनी पार्टी के लिए की होती तो आज समाजवादी पार्टी की स्थिति कुछ और होती.
अखिलेश यादव जी, याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके ‘बड़के भइया’ के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे। हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी। इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे। अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की? हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में ‘बड़के भइया’ की सेवा में लग गए। अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठाने-दरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे। इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती। आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा श्री शिवपाल जी की। इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव। @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 1, 2026
राजभर ने अखिलेश यादव के कृष्णवंशी होने के दावे पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कुछ तो लाज रखनी चाहिए और चाचा शिवपाल सिंह यादव की भी इज्जत का ख्याल करना चाहिए. उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि इतने दबाव में रहकर कोई राजनीति कैसे कर सकता है.
यह भी पढ़ें