जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले दो लोग करेंगे स्वाद और गुणवत्ता की जांच

योगी सरकार की हॉट कुक्ड मील योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को भोजन परोसने से पहले कम से कम दो वयस्क उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच करेंगे.

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले दो लोग करेंगे स्वाद और गुणवत्ता की जांच
Image Source: UPPRD
Advertisement

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित हॉट कुक्ड मील योजना में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है. योजना के तहत बच्चों को गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ उसे परोसने से पहले जांचने की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है. इसके अंतर्गत कम से कम दो वयस्क व्यक्तियों द्वारा भोजन का स्वाद और गुणवत्ता परखने का प्रावधान है. यह पहल बच्चों के पोषण के साथ उनके भोजन की गुणवत्ता के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

भोजन परोसने से पहले जांच, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

योगी सरकार की इस व्यवस्था में भोजन बच्चों की थाली तक पहुंचने से पहले उसकी गुणवत्ता परखने की जिम्मेदारी तय की गई है. रसोइया या माता समिति के सदस्य जैसे वयस्कों को रोस्टर के आधार पर भोजन की जांच करनी होती है. इससे भोजन वितरण की प्रक्रिया में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने और जिम्मेदारी तय करने में मदद मिलती है.

खाद्यान्न की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई तक पर जोर

Advertisement

हॉट कुक्ड मील योजना के तहत भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया गया है. कोटेदार से प्राप्त खाद्यान्न के लिए उत्तम गुणवत्ता यानी ए-क्लास या एफएक्यू मानक का उल्लेख है. इसके साथ ही भोजन बनाने से पहले अनाज की अच्छी तरह सफाई करने के निर्देश भी निर्धारित हैं. इन प्रावधानों का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है.

यह भी पढ़े: धनतेरस पर यूपी की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, योगी सरकार के निर्देश जारी; किसानों- व्यापारियों का होगा सम्मान

निरीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड के नियमित रखरखाव से प्रभावी व्यवस्था

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बचपन में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चों के शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में योगी सरकार की हॉट कुक्ड मील योजना में भोजन की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था महत्वपूर्ण है. रोस्टर के अनुसार जांच, खाद्यान्न की गुणवत्ता और निरीक्षण से जुड़े रिकॉर्ड का नियमित रखरखाव इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मदद कर सकता है. निर्धारित मानकों का धरातल पर पालन सुनिश्चित होने से योजना का लाभ बच्चों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. भोजन की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों के पालन से बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें