घबराइए मत, इलाज में नहीं होने देंगे कोई दिक्कत...जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, फौरन दिए कार्रवाई के निर्देश
CM योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए.
Follow Us:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान एक महिला ने मस्तिष्क आघात से पीड़ित पति के ऑपरेशन में मदद का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने महिला से उसके पति के अब तक हुए उपचार की जानकारी ली और पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए कहा- ‘घबराइए मत, आपके पति के उपचार में कोई दिक्कत नहीं आने देंगे. इसके लिए विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी.’
गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं!
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए.
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश. #CMYogi #UttarPradesh #JantaDarshan https://t.co/6fbait396q
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) November 1, 2026
जनता दर्शन में आए करीब 150 लोग!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं. मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.
यह भी पढ़ें
इस बारे में सीएम योगी के कार्यालय ने लिखा कि जनता की अपेक्षाओं को समझना, उनकी समस्याओं का संज्ञान लेना और समाधान की प्रक्रिया को गति देना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से महाराज जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देशित किया.