CM योगी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर किया कड़ा प्रहार, कहा- हार की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव है. विपक्ष चुनावों में हार का नया रिकॉर्ड बना रहा है.
Follow Us:
Yogi Adityanath on Opposition Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.
‘हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन’
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है. इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.
गोरखपुर में नितिन नबीन की पदयात्रा
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। https://t.co/QUPxqbsAjw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2026
CM योगी गोरखपुर में BJP की पदयात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि विपक्ष के खिलाफ अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं. गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागी बन रहे हैं.
‘लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है BJP’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया, तो दूसरी तरफ देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
यह भी पढ़ें
दरअसल, विपक्ष ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. रामलली मैदान में विपक्ष ने महारैली भी की. जिसमें INDIA ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसद शामिल हुए. BJP ने विपक्ष की इस रैली के जवाब में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली. देश के अलग-अलग हिस्सों में BJP नेता रैली निकालकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री और BJP सांसद भी शामिल हो रहे हैं.