जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार में शिकायतों का हो रहा समयबद्ध निस्तारण, जन शिकायतों के हल में कासगंज पुलिस प्रदेश में अव्वल, मिले शत-प्रतिशत अंक

योगी सरकार ने जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर तगड़ी पहल की है. इस लिहाज से दो टूक कह दिया गया है कि योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण हो. वहीं लोगों की समस्याओं को टाइमली हल करने के मामले में कासगंज पुलिस प्रदेश में अव्वल आई है.

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
02:00 PM )
योगी सरकार में शिकायतों का हो रहा समयबद्ध निस्तारण, जन शिकायतों के हल में कासगंज पुलिस प्रदेश में अव्वल, मिले शत-प्रतिशत अंक
Image Source: UPPRD
Advertisement

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है. जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है. आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है.

लोगों की समस्याओं का हो रहा समयबद्ध निस्तारण

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है.

जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में कासगंज पुलिस अव्वल

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है.

Advertisement

एसपी ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है.

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत

इसी बीच उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था को बेहतर करने और अपराध नियंत्रण की क्षमता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने भर्ती, बजट, आधारभूत ढांचे और आधुनिक संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया है.

ये भी पढ़ें: मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

Advertisement

वित्तीय वर्ष 2017-18 में पुलिस विभाग के लिए 16,280.05 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था थी, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 में बढ़कर 43,891.36 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह पुलिस विभाग के बजट में लगभग 2.7 गुना वृद्धि हुई है. सरकार ने पुलिस वाहनों की खरीद, मशीनों और उपकरणों, नए थानों, विशेष इकाइयों व पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार में यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा: बनी संकटमोचक, 4 हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया

योगी सरकार में यूपी पुलिस का 2.7 गुना बढ़ा बजट, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां होंगी

यह भी पढ़ें

वर्ष 2017 में योगी सरकार के गठन के बाद से पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कुल 2,26,258 भर्तियां की गई हैं. वर्तमान में 35,971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसी अवधि में अराजपत्रित स्तर के विभिन्न पदों पर 1,56,439 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है, जबकि 9,430 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है. इन प्रयासों के जरिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के साथ ही विभाग में पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें