जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पंचकूला में KG की छात्रा से मारपीट पर सरकार का एक्शन, सेक्टर-20 संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल निलंबित

Panchkula Case: राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 20 पंचकूला की प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

Author
02 Nov 2026
( Updated: 02 Nov 2026
12:35 PM )
पंचकूला में KG की छात्रा से मारपीट पर सरकार का एक्शन, सेक्टर-20 संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल निलंबित
Image Source: IANS
Advertisement

Panchkula Case: पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी कक्षा की छात्रा की पिटाई के मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं. आदेश के अनुसार शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 20 पंचकूला की प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

विजय सिंह दहिया ने जारी किए आदेश

यह आदेश विजय सिंह दहिया, आईएएस, प्रधान सचिव, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया है.

निलंबन के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी प्रिंसिपल

Advertisement

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, जो हरियाणा राज्य पर लागू है. साथ ही निलंबन के दौरान वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी.

हरियाणा में अपराधियों की अब खैर नहीं! DGP ने CCTV और फेस रिकग्निशन सिस्टम को लेकर दिए सख्त निर्देश

KG की मासूम बच्ची की पिटाई का सामने आया था मामला

सेक्टर-20 के इस सरकारी मॉडल स्कूल में केजी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची के साथ बर्बरता का मामला सामने आया था. आरोप है कि बच्ची की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी. मामले ने तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रिंसिपल के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की है.

Advertisement

संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई आदेश की कॉपी

विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल, ट्रेजरी ऑफिसर पंचकूला और अंबाला, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर पंचकूला और अंबाला सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी है ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके...

यह भी पढ़ें

Input -IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें