रामनगरी के दीपोत्सव से बदलेगी स्थानीय कारोबार की तस्वीर, सीएम योगी ने बताई हर दीये के पीछे की कहानी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को आस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार का बड़ा माध्यम बताया. उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब दीपोत्सव से कुम्हारों, किसानों और छोटे व्यापारियों को नए अवसर मिल रहे हैं.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी में आगमन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला. मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है. यहां प्रज्ज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है.
2017 से पहले नहीं था यह प्रकाश
मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था. राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई। तब आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था.
श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। ऐसा है अपना दीपोत्सव... जय जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 2, 2026
दीप से जागती है श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने लिखा कि डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है. जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है, ऐसा है अपना दीपोत्सव.
यह भी पढ़े: 'अब जमीन कब्जाने की हिम्मत नहीं...', सपा पर बरसे CM योगी; गोरखपुर को दी 880 करोड़ की सौगात
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस तरह अयोध्या का दीपोत्सव केवल आस्था और भव्यता का पर्व नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की आजीविका को मजबूत करने का माध्यम भी बन रहा है. लाखों दीपों की रोशनी के साथ यह आयोजन स्थानीय रोजगार, कारोबार और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगा रहा है.