जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी’, गोवंश के लिए दिखा CM योगी का स्नेह, गोरखनाथ मंदिर में की गौसेवा

CM योगी ने गोरखपुर में गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई. उन्होंने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया.

Author
02 Nov 2026
( Updated: 02 Nov 2026
12:45 PM )
‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी’, गोवंश के लिए दिखा CM योगी का स्नेह, गोरखनाथ मंदिर में की गौसेवा
Image Source- NMF Input
Advertisement

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति नयनाभिराम स्नेहभाव देखने को मिला. गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी.’ 

यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया. गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही.

गोवंश को हाथ से खिलाई रोटी

Advertisement

उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे. गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया. 

गोरखपुर में सुनीं लोगों की समस्याएं

CM योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन, सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया. लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा. जनता दर्शन में कुछ लोगों ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की. इस पर CM योगी की भौंहे तन गईं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देकर समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण कराया जाए. 

यह भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की ग्रैंड तैयारी, पांच जोन में बंटा रामजन्मभूमि परिसर; 1 लाख दीयों से जगमगाएगा रामलला का धाम

यह भी पढ़ें

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी. जनता दर्शन में आई एक दिव्यांग युवती ने परिवार की आर्थिक दिक्कत का उल्लेख कर इंटर पास भाई के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रार्थना पत्र के संबंध में उचित सहयोग किया जाए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें