यूपीआईटीएस में छाएगा मेरठ, 50 से अधिक उद्यमी दिखाएंगे उत्पादों की ताकत
यूपीआईटीएस आगंतुकों को मेरठ की रेवड़ी, गजक और नानखटाई का भी स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया जाएगा. दरअसल सभी जिलो के व्यंजन उत्पादों को प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक व्यंजन एक उत्पाद यानि ओडीओसी योजना शुरू की है.
Follow Us:
जिले की खेती, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों में तैयार हो रहे उत्पाद अब देश-विदेश के खरीदारों के सामने अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में जिले के 50 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे. ओडीओपी, एमएसएमई और ओडीओसी उत्पादों के साथ महिला और युवा उद्यमियों को भी कारोबार विस्तार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा. यहां उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क और नए बाजार तलाशने के अवसर भी मिलेंगे.
मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल
पॉली हाउस की खेती से शहद कारोबार तक दिखेगी नई तस्वीर
उद्यान विभाग की ओर से खेड़ा गांव के पॉली हाउस में आधुनिक तकनीक से खेती करने वाले रविंद्र कुमार भी अपने उत्पादों के साथ ट्रेड शो में शामिल होंगे. उनके पॉली हाउस में शिमला मिर्च और तोरई जैसी सब्जियों के साथ गुलाब और जरबेरा के फूल तैयार किए जा रहे हैं. इसके जरिए कम क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से विविध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की संभावनाओं को सामने रखा जाएगा. वहीं युवा उद्यमी भारत अघेरा की रेनट्रोव नेचुरल्स शहद उत्पादन और कारोबार की अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेगी. कंपनी को पिछले वर्ष 46 टन शहद का विदेशी ऑर्डर मिला था और वर्तमान में इसका वार्षिक कारोबार तीन करोड़ रुपये से अधिक है. अनुभी एंटरप्राइजेज की मधु अग्रवाल अचार, सत्तू और खाद्य जैम समेत कई उत्पादों के साथ महिला उद्यमिता की मिसाल पेश करेंगी.
अलग-अलग श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉलों पर मेरठ
उद्यान विभाग के अलावा जिला उद्योग केंद्र से जुडे़ उद्यमी भी यूपीआईटीएस का हिस्सा होंगे. जिला उद्योग केंद्र की तरफ से ट्रेड शो के हॉल-14 में जिले के सात नवीन निर्यातकों को नौ स्टॉल आवंटित किए गए हैं. इनमें प्रिंसेस स्पोर्ट्स और तुलसी इंटरनेशनल एंड स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दो-दो तथा सनी स्पोर्ट्स, एमएस इंटरनेशनल, यूनिक डेकोर, श्री एंटरप्राइजेज और मार्शल एक्सपोर्ट्स के एक-एक स्टॉल शामिल हैं.
ओडीओपी श्रेणी के हॉल-9 में एक्टिव स्पोर्ट्स के दो तथा इरशाद मैजिक क्राफ्ट्स, जीए स्पोर्ट्स, क्राफ्ट मेकर्स आर्ट्स, रैनेशा स्पोर्ट्सवियर, सोल फॉर अर्थ और क्लासिक हैंडलूम के एक-एक स्टॉल होंगे. निर्यातक श्रेणी के हॉल-15 में मेरठ के छह और एमएसएमई श्रेणी के हॉल-10 में नौ उद्यमियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे.
योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
रेवडी, गजक और नानखटाई से बढे़गा जायका
यूपीआईटीएस आगंतुकों को मेरठ की रेवड़ी, गजक और नानखटाई का भी स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया जाएगा. दरअसल सभी जिलो के व्यंजन उत्पादों को प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक व्यंजन एक उत्पाद यानि ओडीओसी योजना शुरू की है. इस योजना के तहत शहर में रेवड़ी, नानखटाई और गजक का उत्पादन करने वाले तीन उद्यमियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं.
यह भी पढ़ें
उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूपीआईटीएस मेरठ के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर देगा. इससे स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार विकसित होंगे और निर्यात बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी.