जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'चेलों से सनातन पर अनर्गल बयान दिलवा रहे अखिलेश’, BJP नेता संगीत सोम का बड़ा आरोप, मथुरा में भी भव्य मंदिर का लिया प्रण

BJP नेता संगीत सोम ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने चेले-चपेटों से सनातन धर्म पर अनर्गल बयान दिलवा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अयोध्या की तरह मथुरा में भी भव्य मंदिर का संकल्प लिया.

Author
03 Nov 2026
( Updated: 03 Nov 2026
07:16 PM )
'चेलों से सनातन पर अनर्गल बयान दिलवा रहे अखिलेश’, BJP नेता संगीत सोम का बड़ा आरोप, मथुरा में भी भव्य मंदिर का लिया प्रण
Image Source-IANS
Advertisement

भाजपा नेता संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुद पर्दे के पीछे रहकर अपने चेले-चपाटों से सनातन धर्म और मंदिरों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करवा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सपा नेता एसटी हसन और राजकुमार भाटी के सनातन को लेकर दिए गए विवादित बयान के पीछे अखिलेश यादव की सोच है. संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव सनातन धर्म, भगवान राम और श्रीकृष्ण से नफरत करते हैं.

राम मंदिर को लेकर एसटी हसन के बयान पर पलटवार करते हुए संगीत सोम ने कहा कि सपा नेता कहना चाहते हैं कि दीवाली के बाद अयोध्या में राम मंदिर गिराया जाएगा.? लेकिन उन्हें ये समझना चाहिए कि अब यूपी में रामभक्तों की सरकार है. यहां अब बाबर की सोच वालों का शासन नहीं है, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थी, उन्हें लाठियों से पिटवाया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'धरना स्थल पर हमेशा के लिए नहीं बैठ सकते', जंतर-मंतर पर सुनवाई में CJI की बड़ी टिप्पणी, सरकार-पुलिस को नोटिस जारी

अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर

भाजपा नेता ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है. अब मथुरा में भी इसी तरह भव्य मंदिर बनेगा और दीपोत्सव मनाया जाएगा. संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव को आज यूपी का सांस्कृतिक विकास हजम नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें: तुर्की से भारत लाया गया इंटरनेशनल तस्कर सलीम इस्माइल डोला, गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार, 88 KG ड्रग जब्ती का है केस

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें