जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बैंकॉक से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की बिगड़ी थी तबीयत

बैंकॉक से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइन के विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई. यात्री को एक निजी अस्पताल भेजा गया. इस बीच विमान एक घंटे तक खड़ा रहा.

Author
20 Sep 2026
( Updated: 20 Sep 2026
02:59 PM )
बैंकॉक से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की बिगड़ी थी तबीयत
Image Credit:IANS/Deepak Kumar
Advertisement

बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते शनिवार देर रात लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया और वहां विमान की लैंडिंग हुई. यह जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई.  

एयरपोर्ट पर पहुंची मेडिकल टीम

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैंकॉक से दिल्ली की उड़ान के दौरान एक यात्री की स्वास्थ्य स्थिति अचानक गंभीर हो गई थी, जिसे देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया. 

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान 6ई1054, बैंकॉक से दिल्ली जा रही थी, जिसे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया. यात्री को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी.

उड़ान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर रात 10:52 बजे सुरक्षित लैंडिंग की. यात्री की सहायता के लिए एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को तत्काल तैनात किया गया. मेडिकल टीम ने विमान में पहुंचकर यात्री की जांच की और यात्री की स्थिति स्थिर पाई गई.

Advertisement

यात्री को विमान से उतारकर आवश्यक इमिग्रेशन एवं अन्य औपचारिकताओं के लिए टर्मिनल-3 ले जाया गया. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद विमान ने रात 12:05 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

इससे पहले भी इमरजेंसी लैंडिंग की घटना

इससे पहले 10 सितंबर को लखनऊ से सऊदी अरब के दम्मम जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी की.

इंडिगो की फ्लाइट 6ई097 शाम करीब 5:45 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर उतरी. यह फैसला तब लिया गया जब क्रू मेंबर को प्लेन में एक कागज का टुकड़ा मिला जिस पर 'बम' लिखा था.

यह भी पढ़ें

एयरपोर्ट अधिकारियों के पास मौजूद जानकारी के अनुसार, प्लेन में यात्रियों और क्रू समेत कुल 133 लोग सवार थे. हालांकि, जांच में प्लेन में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें