अविमुक्तेश्वरानंद की सखी और बहन की लड़ाई, आश्रम के अंदर की कहानी
मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद अविमुक्तेश्वर के तेवर ढीले पड़ गए हैं. वहीं लगातार मीडिया का सामना करने वाले उसके शिष्य भी सुबह से ग़ायब हैं. अविमुक्तेश्वर ने अपने पक्ष में दो फोटो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आशुतोष महाराज की दोस्ती प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं IPS अजयपाल शर्मा से है.
Follow Us:
अविमुक्तेश्वर के परिवार के लोग ही उसके विरोध में खड़े हो गए हैं. उन लोगो का कहना है कि आश्रम में एक महिला रहती हैं जिनका आश्रम पर एकाधिकार है. जब उन महिला से पूछा गया कि वह किस हक से आश्रम पर अधिकार जताती हैं तो उन्होंने कहा कि वह अविमुक्तेश्वर की सखी हैं. इस पर अविमुक्तेश्वर का कहना है कि हमारे परिवार के लोग हमारे खिलाफ अच्छा भाव नहीं रखते क्यूंकि जब मैंने संन्यास ग्रहण कर लिए तो उन लोगों को मठों और आश्रमों में उस तरह का प्रेफरेंस नहीं दिया जैसा वह चाहते थे इसलिए वह मेरे ख़िलाफ़ में खड़े हैं. हालांकि कथित सखी ने कहा है कि यह आरोप अनर्गल है और इससे सम्पूर्ण सनातनी खून के आँसू तो रहे हैं.
परिवार का आरोप: आश्रम पर ‘सखी’ का एकाधिकार?
लेखिका भावना द्विवेदी ने कहा है कि अविमुक्तेश्वर उस सखी के साथ सोते हैं. लेकिन भावना ने दूसरी तरफ़ यह भी कहा कि सखी की सगी बहन भी आश्रम में रहती हैं और वह समय पर उठती हैं, गंगा स्नान, ध्यान साधना आदि में लीन रहती हैं जबकि सखी और अन्य लोगों का इस जीवन शैली से कोई लेना देना नहीं है. ये लोग आराम से दस बजे तक उठते हैं और अपने बाथरूम मिस्टर गीजर एवं बाथ टब लगवा रखा है ताकि गंगा स्नान आदि से मुक्ति रहे. लेखिका भावना की बातों से ऐसा भी एक एंगल बन रहा है कि शायद सखी और उसके बहन में आश्रम क़ब्ज़े को लेकर भी लड़ाई चल रही हो.
मेडिकल रिपोर्ट और शिष्यों की चुप्पी
मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद अविमुक्तेश्वर के तेवर ढीले पड़ गए हैं. वहीं लगातार मीडिया का सामना करने वाले उसके शिष्य भी सुबह से ग़ायब हैं. अविमुक्तेश्वर ने अपने पक्ष में दो फोटो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आशुतोष महाराज की दोस्ती प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं IPS अजयपाल शर्मा से है. अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज उसके खिलाफ साज़िश रच रहे हैं. अविमुक्तेश्वर ने यह भी कहा है कि उसका आशुतोष महाराज से कोई जान पहचान नहीं है, न दोस्ती, न ही दुश्मनी.
#WATCH | Noida, UP: Author Bhumika Dwivedi, who had stayed at the math of Jyotirmath Peetham Shankracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati four years ago, narrates her experience.
— ANI (@ANI) February 26, 2026
"...I don't know about the current situation, but when I was there 4 years ago, there was a… pic.twitter.com/nBLiwugyHq
आशुतोष महाराज और अजय पाल शर्मा पर आरोप
आशुतोष महाराज की अविमुक्तेश्वर पर चढ़ाई जारी है. आशुतोष महाराज ने कहा है कि अजय पाल शर्मा से उनकी कोई दोस्ती नहीं है, बल्कि उल्टा अजय पाल शर्मा ने ही उनको झूठे मामले में जेल भेजा था और ये दोनों फोटो AI से बनाइ गई है. साथ ही उन्होंने भी दो फोटो जारी किया है जिसमें दावा किया है कि उनकी दोस्ती अजय पाल से नहीं बल्कि उल्टा अविमुक्तेश्वर से ही रही है और फोटो दिखाकर कहा है कि उनके जन्मदिन पर उन्हें अविमुक्तेश्वर अपने आश्रम बुलाकर सम्मानित करता रहा है. इस कारण उनकी इस पूरे प्रकरण में एंट्री अचानक नहीं हुई है बल्कि वहाँ के बटुक उन्हें पहले से जानते थे.
बटुकों के गंभीर आरोप
दो बटुकों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने भी बयान दिया है और कहा है कि माघ मेला के दौरान प्रयागराज में भी उनके साथ यौनशोषण किया गया. जब धरना प्रदर्शन में अविमुक्तेश्वर व्यस्त हुए तो उसके बाद मौका पाकर वह भाग निकले. आगे उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान और बिहार से गरीब ब्राह्मण परिवार के बच्चों को आश्रमों में लाया जाता है और वहां पर जो तमाम सफेदपोश नेता आते हैं, उनके सामने भी परोसा जाता है. जब परोसने के तरीके पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन बच्चों को उन नेताओं की सेवा करने के नाम पर उनके कक्ष में भेज दिया जाता है. उन बटुकों का दावा है कि लगभग 20 बटुक वहाँ पर ऐसे कार्यों के कारण बंधक जैसा जीवन जी रहे हैं जिन्हें मुक्त कराया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें
जैसे जैसे यह मामला बढ़ रहा है. वैसे वैसे अविमुक्तेश्वर की मुश्किल बढ़ रही है. समाजवादी पार्टी इस मामले में साथ खड़ी है. समस्या ये है कि आशुतोष महाराज का दावा है कि ये बटुक सपा कांग्रेस नेताओं के सामने परोसे गए हैं इसलिए वो साथ में खड़े हैं. इसी तरह दो बटुकों ने आज़ तक को बताया है कि वह सामना कराये जाने पर उन सफेदपोश नेताओं को पहचान लेंगे.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें