जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए अमर्यादित भाषा का किया इस्तेमाल, गरमाई राजनीति

रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश और बयानबाजी तेज हो गई है.

Author
20 May 2026
( Updated: 20 May 2026
05:09 PM )
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए अमर्यादित भाषा का किया इस्तेमाल, गरमाई राजनीति
Image Source: IANS/X/@INCIndia
Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है.

महंगाई बढ़ने पर राहुल गांधी ने दी चेतावनी

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में देश को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और केंद्र सरकार की नीतियों का असर आम जनता पर पड़ेगा, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस के साथ-साथ दाल और चावल जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी.

पीएम के विदेश दौरों पर राहुल ने साधा निशाना

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को सोना न खरीदने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह देते हैं, जबकि सत्ता में बैठे लोग खुद आलीशान विमानों से विदेश दौरे करते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों को खाद जैसी जरूरी चीजों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. राहुल गांधी ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की जनता की आवाज और अधिकारों का प्रतीक है.

BJP-RSS पर संविधान कमजोर करने का लगाया आरोप

उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. सभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों के लिए यही लोग जिम्मेदार हैं.

Advertisement

राहुल गांधी ने आर्थिक संकट की चेतावनी दी

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट आने पर केंद्र सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित होगी. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कोविड महामारी और नोटबंदी के दौरान जिस तरह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे, उसी तरह आने वाले समय में भी जनता कठिन हालात का सामना कर सकती है. राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 मई को रायबरेली पहुंचे थे. बुधवार को वह अमेठी भी पहुंचे, जहां उन्होंने संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
R
Rajesh Garg
3 months ago

जब पूरी दुनिया युद्ध, सप्लाई चेन संकट और महंगाई से जूझ रही है, तब भी भारत दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है.PM विदेशों में सिर्फ ट्रॉफी नहीं, निवेश, डिफेंस डील और भारत की मजबूत छवि लेकर आ रहे हैं.नेतृत्व वो होता है जो वैश्विक संकट में भी देश को संभाले, सिर्फ ट्वीट करके डर फैलाना नहीं.”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें