आसमान में भी मोदी मैजिक! इजरायल पहुंचते ही ‘एयर इंडिया वन’ ने रचा इतिहास, फ्लाइट रडार पर बना दुनिया का नंबर-1 विमान

पीएम मोदी के इजरायल पहुंचते ही ‘एयर इंडिया वन’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ्लाइट रडार पर यह दुनिया का सबसे अधिक ट्रैक किया जाने वाला विमान बन गया है.

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
08:02 PM )
आसमान में भी मोदी मैजिक! इजरायल पहुंचते ही ‘एयर इंडिया वन’ ने रचा इतिहास, फ्लाइट रडार पर बना दुनिया का नंबर-1 विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा के लिए इजरायल पहुंच चुके हैं. 9 साल बाद पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है. इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. पीएम जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो इजरायली पीएम ने बाहें खोलकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. वहीं, पीएम मोदी की यात्रा की एक और दिलचस्प बात यह है कि पूरी दुनिया की निगाहें उनके विमान की लोकेशन पर टिकी हुईं है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाले प्रसिद्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘फ्लाइटडार’ के आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी की फ्लाइट इस वक्त विश्व में सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली उड़ान बन गई है. 

7,000 से ज्यादा लोगों ने लाइव ट्रैक किया PM मोदी का विमान

फ्लाइटरडार, जो दुनिया भर के विमानों की लाइव लोकेशन, गति, ऊंचाई और रूट की जानकारी देता है, उसने चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है. बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे, जब पीएम मोदी का विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से निकलकर जॉर्डन की सरहद की तरफ जा रहा था, तब दुनिया भर में 7,184 लोग प्रधानमंत्री मोदी की फ्लाइट मूवमेंट को लाइव देख रहे थे. 

पाक-ईरान को किनारे कर सऊदी के रास्ते इजरायल पहुंचा विमान

सुरक्षा और कूटनीतिक कारणों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के विमान ने एक खास रूट को चुना. इस यात्रा के दौरान उनके विमान ने पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस से खुद को दूर रखा. दिल्ली से उड़ान भरने के बाद, एयर इंडिया वन गुजरात के ऊपर से होते हुए अरब सागर को पार कर ओमान पहुंचा. इसके बाद विमान सऊदी अरब के ठीक बीच से गुजरते हुए जॉर्डन पहुंचा और फिर वहां से इजरायल की सीमा में दाखिल हुआ.

‘एयर इंडिया वन’ से प्रधानमंत्री ने सफर तय किया 

पीएम मोदी ने इस यात्रा के लिए भारत सरकार के विशेष विमान ‘एयर इंडिया वन’ में सवार होकर इजरायल पहुंचे. ‘एयर इंडिया वन’ एक उच्च तकनीक वाला Boeing 777-300ER विमान है, जो अत्याधुनिक कमांड सेंटर, सुरक्षित संचार प्रणाली और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस है. इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में से एक माना जाता है. 

दोनों देशों के बीच होंगे कई रक्षा समझौते

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और इजरायल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है. इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजरायल आने का इंतजार कर रहे हैं. इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है. वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है. इसका एक और अर्थ शांति भी होता है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें