जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जयपुर से पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, नासिक, राजस्थान से लेकर हरियाणा तक… जानिए कहां-कहां पहुंचे नकल के तार

NEET-UG 2026 पेपर लीक का जाल जयपुर से लेकर नासिक और हरियाणा तक फैला मिला, जिसका मुख्य सरगना राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.

Author
12 May 2026
( Updated: 12 May 2026
06:20 PM )
जयपुर से पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, नासिक, राजस्थान से लेकर हरियाणा तक… जानिए कहां-कहां पहुंचे नकल के तार
Image Source: AI_Generated
Advertisement

NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा अब बहुत बड़ा बन गया है क्योंकि जांच एजेंसियों ने आशंका जताई है कि इस मामले के तार महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा तक जुड़े हुए हैं. जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि लीक हुए प्रश्नपत्र की पहली कॉपी सबसे पहले महाराष्ट्र के नासिक में देखी गई थी,

जांच में क्या आया सामने?

मामले की तह तक पहुंचने में जुटी राजस्थान SOG और केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक, जयपुर से पकड़ा गया मनीष ही इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड है. जांच में यह बात भी सामने आई कि मनीष ने प्रिंटिंग से पहले ही संभावित प्रश्नों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली थी.

Advertisement

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों के अनुसार परीक्षा से पहले ही ‘गेस पेपर' के नाम पर कुछ छात्रों को प्रश्नपत्र मुहैया कराए गए थे. जब वास्तविक परीक्षा हुई, तो गेस पेपर के 100 से अधिक प्रश्न असली प्रश्नपत्र से हूबहू मिल गए, जिससे शक की सुई को और गहरा दिया.

जांच में और क्या सामने आया? 

Advertisement

जांच की आंच अब राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड तक पहुंच चुकी है. शक है कि लीक हुए प्रश्नपत्र की डिजिटल कॉपी सबसे पहले नासिक में साझा की गई थी. इसी आधार पर जांच एजेंसियों ने कई मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया चैनलों की जांच शुरू कर दी है.

कौन है मास्टरमाइंड?

इस पूरे रैकेट में बड़े कोचिंग सेंटर्स, बिचौलियों और तकनीकी जानकारों की मिलीभगत है, जिसमें मुख्य आरोपी के तौर मनीष का नाम सामने आया है.

एनटीए (NTA) पर उठे सवाल

Advertisement

यह भी पढ़ें

परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक की खबरों को महज अफवाह बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया था. हालांकि, अब इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों के मेल खाने के बाद एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें