नीदरलैंड दौरे पर CM भगवंत मान की बड़ी पहल, हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात, कृषि-तकनीक सहयोग पर जोर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 20 अप्रैल को नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया था. उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा था कि नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का आज का दौरा बेहद सफल और उपयोगी रहा.
Follow Us:
नीदरलैंड के दौरे पर गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की.
CM मान ने फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की
भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया कि आज नीदरलैंड्स में ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मिलकर बहुत खुशी हुई. खेल जगत में उनके योगदान और असाधारण कौशल की ख्याति पूरे विश्व में है.
मान ने लिखा कि उनकी शानदार यात्रा और अनुभव हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करेंगे. हमने फ्लोरिस जान बोवेलैंडर को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है. वे हमारे खिलाड़ियों से मिलेंगे और आगामी एशिया हॉकी चैंपियनशिप से पहले उनका उत्साह बढ़ाएंगे. पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और हॉकी के स्वर्णिम युग को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री भगवाल मान ने 20 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि नीदरलैंड्स के इंडिया हाउस में भारत के राजदूत श्री कुमार तुहिन से मुलाकात हुई. हमने कृषि, बागवानी, उद्योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब के साथ संभावित साझेदारियों (टाई-अप्स) को तलाशने और उन्हें मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की. हमने आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से पंजाब के समग्र विकास के लिए नए रास्ते भी तलाशे.
ਅੱਜ ਨੀਦਰਲੈਂਡ ਵਿਖੇ ਓਲੰਪੀਅਨ ਅਤੇ ਡੱਚ ਹਾਕੀ ਦੇ ਦਿੱਗਜ Floris Jan Bovelander ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ। ਖੇਡ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਅਤੇ ਬੇਮਿਸਾਲ ਹੁਨਰ ਵਿਸ਼ਵ ਭਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੇਮਿਸਾਲ ਸਫ਼ਰ ਅਤੇ ਤਜ਼ਰਬਾ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣ ਦਾ… pic.twitter.com/bCbyMaEnga— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 21, 2026Advertisement
मुख्यमंत्री ने 20 अप्रैल को किया था नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 20 अप्रैल को नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया था. उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा था कि नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का आज का दौरा बेहद सफल और उपयोगी रहा. हमने बागवानी की उन्नत तकनीकों, ग्रीनहाउस खेती और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के तरीकों का गहराई से अध्ययन किया. दुनिया के अग्रणी देशों की तरह हम भी पंजाब की कृषि को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी स्थापित करेंगे.
यह भी पढ़ें
उन्होंने लिखा था कि हमारा लक्ष्य इस वैश्विक तकनीक को पंजाब तक लाना है, ताकि हम अपने मेहनती किसानों का एक अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित कर सकें.