पटना में बड़ी हलचल- नीतीश के बेटे निशांत बन सकते हैं मंत्री, कैबिनेट विस्तार से पहले JDU नेताओं की ताबड़तोड़ बैठकें!
Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार और जेडीयू नेताओं के बीच जारी बैठकों के दौर के बीच चर्चा तेज है कि निशांत कुमार को बिहार कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है.
Follow Us:
बिहार में गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. इसके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे. बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे मंत्री?
इस बीच एक बड़ी चर्चा यह है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी बिहार कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही सियासी हलचल काफी तेज है. जानकारी के मुताबिक, जेडीयू (JDU) नेता संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पहुंचे और नीतिश कुमार से मुलाकात की. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में निशांत कुमार के नाम को लेकर भी चर्चा हुई है.
निशांत कुमार के लिए JDU नेताओं की हरी झंडी
जेडीयू एमएलसी (MLC) संजय गांधी के हालिया बयान के अनुसार, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें. हालांकि, निशांत चाहते हैं कि वे पहले पूरे बिहार का व्यापक दौरा करें. उसके बाद ही वे कैबिनेट में शामिल होने का फैसला ले सकते हैं. वहीं, संजय गांधी ने भी साफ कहा है कि अंतिम फैसला निशांत कुमार को ही लेना है.
निशांत कुमार का क्या कहना है?
हालांकि, जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वे बिना चुनाव जीते किसी भी बड़े पद को स्वीकार नहीं करना चाहते. उनका मानना है कि सीधे जिम्मेदारी संभालने के बजाय जनता के बीच रहकर काम का अनुभव लेना जरूरी है. वे पहले विधायक का चुनाव लड़ना चाहते हैं और उसके बाद ही कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे.
मंत्रिमंडल में किन चेहरों को मिल सकती है जगह?
यह भी पढ़ें
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए (NDA) की नई टीम के लिए नामों का चयन लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें अनुभव और युवाओं का मेल दिख सकता है. बीजेपी अपने कोटे से बड़े नेताओं को शामिल कर रही हैं, वहीं जेडीटू भी अपने भरोसेमंद नेताओं पर दांव लगा रही है. भाजपा की ओर से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल और डॉ. प्रमोद कुमार जैसे दिग्गज नेताओं को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा, युवा चेहरों में श्रेयसी सिंह और आनंद मिश्रा के नाम भी चर्चा है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें