वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, महिला समेत दो लोग घायल
वाराणसी से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री के पास पिस्टल थी. उसी से गोली चली जो दो लोगों को लग गई. इस गंभीर मामले के बाद प्रशासन हरकत में आ गया.
Follow Us:
Firing At Varanasi Airport: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, मुंबई जाने वाला आजमगढ़ के एक यात्री के पास पिस्टल और मैगजीन थी. जांच के दौरान गोली चली जो दो लोगों को जा लगी.
यह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आज, यानी 16 अगस्त रविवार को सुबह लगभग 09:30 बजे, मुंबई जाने वाली फ़्लाइट IX-1810 में अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने फ़्लाइट में हथियार होने की बात कही.
Today, 16.08.2026, at about 0930 hrs, a passenger travelling with his wife on flight IX-1810 to Mumbai declared weapons on board the flight. During the weapons check, the passenger fired a round, injuring two AAICLAS screeners. Both were taken to New Laxmi Trauma Centre for…
— ANI (@ANI) August 16, 2026
पुलिस ने शुरू की जांच
हथियारों की जांच के दौरान, यात्री ने एक गोली चलाई, जिससे AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हो गए. वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने एजेंसी को बताया दोनों घायलों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी भी मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि शख्स आखिर एयरपोर्ट पर पिस्टल लेकर कैसे गया?
यह भी पढ़ें
खबर अपडेट की जा रही है