×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तरुण हत्याकांड: योगी स्टाइल में आरोपियों को सबक! घर पर गरजा बुलडोजर, होली पर नफरत में ली थी जान

होली वाले दिन एक बच्ची के गुब्बारा फेंकने से पूरा विवाद शुरू हुआ था. गुब्बारे के छींटे एक मुस्लिम महिला को जा लगे. इसके बाद भड़की महिला ने जमकर बवाल काटा. ये ही तरुण की हत्या की वजह बन गई.

Author
08 Mar 2026
( Updated: 08 Mar 2026
06:14 PM )
तरुण हत्याकांड: योगी स्टाइल में आरोपियों को सबक! घर पर गरजा बुलडोजर, होली पर नफरत में ली थी जान
Advertisement

Delhi Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड में पुलिस के बाद अब MCD ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया है. सुबह-सुबह आरोपी के घर के बाहर बुलडोजर की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते आरोपी के घर के एक हिस्से पर एक्शन शुरू हो गया. 

उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की हत्या मामले में दिल्ली नगर निगम ने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है. ये एक्शन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही थी. MCD ने आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के घर के अवैध हिस्से को ढहाया गया है. 

नाबालिग समेत 7 अरेस्ट

Advertisement

इस बीच पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं और एक नाबालिग सहित अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान हुई झड़प में कुल आठ लोग घायल हुए थे. इनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग शामिल हैं. 

तरुण के परिवार ने की थी बुलडोजर एक्शन की मांग 

तरुण की हत्या के बाद उत्तम नगर इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं. हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दो वाहनों एक कार और एक मोटरसाइकिल, में आग लगा दी, जबकि कई अन्य गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए. गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. तरुण के परिवार ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग की थी. 

जिसके बाद रविवार सुबह बुलडोजर से आरोपी निजामुद्दीन के घर के एक हिस्से को ढहा दिया था. जिसे अवैध बताया जा रहा है. नगर निगम का कहना है कि आरोपी के घर का एक हिस्सा नगर निगम ने नाले पर बना था. अतिक्रमण हटाने की ओर ये कदम उठाया गया है. इस दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. 

Advertisement

क्या है उत्तम नगर का तरुण हत्याकांड? 

दरअसल, ये पूरा घटनाक्रम 4 मार्च को होली वाले दिन का है. जब उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक 11 साल की बच्ची अपनी छत से नीचे खड़े परिवार के सदस्यों पर रंग वाले पारी से भरा गुब्बारा फेंक रही थी. जिसके छींटे वहां खड़ी एक मुस्लिम महिला को जा लगे. इसके बाद भड़की महिला ने जमकर बवाल काटा. महिला के परिवार और समुदाय के लोग भी वहां जमा हो गए और बच्ची के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान घर में तोड़-फोड़ भी की गई. इसके बाद जैसे-तैसे बच्ची के परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई. 

यह भी पढ़ें- नारेबाजी, सड़कें जाम, आगजनी… होली पर हिंदू युवक की हत्या के बाद छावनी बना उत्तम नगर, रंगों से नफरत ने ली जान!

उस दौरान परिवार का एक सदस्य तरुण घर से बाहर था, उसे झगड़े के बारे में कुछ नहीं पता था. वह शाम को जब घर आया तभी महिला पक्ष के लोगों ने उसकी बाइक को घेरा और जानलेवा हमला किया. करीब 8 से 10 लोगों ने तरुण के साथ मारपीट की. परिवार को पता चलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां तरुण ने दम तोड़ दिया. तरुण के परिवार का आरोप है कि तरुण को साजिश के तहत मारा गया है, क्योंकि विवाद पहले ही शांत हो चुका था. जबकि तरुण को इसके बारे में पता भी नहीं था. ये पूरा घटनाक्रम एक सोची समझी साजिश की ओर इशारा करता है. 

Advertisement

मामले में पुलिस ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवार कई साल से एक दूसरे को जानते थे. इनके बीच पहसे से पार्किंग, कचरा और कई अन्य बातों को लेकर अनबन होती रही है. कहा जा रहा है रंगों से नफरत में मुस्लिम परिवार ने तरुण की जान ले ली. हालांकि पुलिस ने इस घटना में सामुदायिक एंगल से इंकार किया है. ये मामला आपसी दुश्मनी का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें