×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- देशवासियों से माफ़ी मांगने लायक भी नहीं रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय की अमर्यादित टिप्पणी पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

Author
22 May 2026
( Updated: 22 May 2026
07:28 PM )
अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- देशवासियों से माफ़ी मांगने लायक भी नहीं रहे
Image Credits: X/@myogiadityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विषय में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को उजागर करती है.

अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को चोट पहुंचाने वाला रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के “युवराज” भी अपनी टिप्पणियों के जरिए अपने कुसंस्कारों का परिचय दे चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है. जनता का समर्थन लगातार घटने के कारण कांग्रेस के नेताओं में राजनीतिक संयम और शालीनता भी समाप्त होती जा रही है. 

'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही'

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो चुकी है कि वह देशवासियों से क्षमा मांगने की नैतिक स्थिति में भी नहीं बची है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें