×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

थूक कर हिंदुओं के घरों में दूध बेचता था आरिफ, CCTV कैमरे ने खोली करतूत, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

UP: पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही हैं. बताया जा रहा हैं कि 'हिंदू शेर सेना' संगठन को कुछ समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में एक दूध विक्रेता दूध देने से पहले उसमे थूकता हैं. शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए संगठन के कुछ लोग चुपचाप इलाके में पहुंचे और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने लगे.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
04:00 PM )
थूक कर हिंदुओं के घरों में दूध बेचता था आरिफ, CCTV कैमरे ने खोली करतूत, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
Image Source: Screengrab/OceanJain/x Post
Advertisement

UP Crime: यूपी के सीतापुर जिले से एक ऐसा गंभीर मामला सामने आया हैं जिसने इलाके के लोगों को चौका दिया हैं. कोतवाली देहांत क्षेत्र में एक दूध विक्रेता पर हिंदुओं के घरों में सप्लाई करने से पहले दूध में थूकने का आरोप लगा हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं, जिसके आधार पर आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही हैं. बताया जा रहा हैं कि 'हिंदू शेर सेना' संगठन को कुछ समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में एक दूध विक्रेता दूध देने से पहले उसमे थूकता हैं. शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए संगठन के कुछ लोग चुपचाप इलाके में पहुंचे और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने लगे.

घर पर दूध देने पहुंचा, तभी कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, आरोपी जब आदर्श नगर निवासी सौरभ के घर दूध देने पहुंचा तो पहले से मौजूद 'हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने  उस पर नजर बनाए रखी. आरोप है कि जैसे ही वह दूध निकालने लगा, उसने दूध के बर्तन में थूका. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वीडियो बनने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई.

आरोपी ने दी अलग सफाई

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने की कोशिश की. उसका कहना था कि वह दूध में थूक नहीं रहा था, बल्कि दूध को सूघकर यह देख रहा था कि कहीं वह खराब तो नहीं हो गया है. हालांकि, मौके पर 'हिंदू शेर सेना' के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह आरोपी की सफाई से मेल नहीं खाता. अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न सिर्फ भरोसे के साथ खिलवाड़ है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद गंभीर मामला भी है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें और अफवाहों से बचें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें