Kiss Day 2026: कैसे मनाएं किस डे? गिफ्ट में दें ये चीजें, स्पेशस फील कराने के लिए भेजें ये शायरी
किस डे, वैलेंटाइन वीक का ये सबसे ज्यादा इमोशनल और रोमांटिक दिन माना जाता है, ये वो दिन जब प्यार को शब्दों से नहीं बल्कि लबों से छू कर महसूस किया जाता है.
Follow Us:
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन की शुरुआत किस डे से शुरु होती है. वैलेंटाइन वीक का ये दिन सबसे ज्यादा इमोशनल और रोमांटिक माना जाता है, ये वो दिन जब प्यार को शब्दों से नहीं बल्कि लबों से छू कर महसूस किया जाता है. ये वो दिन है जिससे आपको पता लगेगा की दोस्ती से शुरु हुआ ये रिश्ता प्यार तक पहुंचा है या नहीं.
किस डे क्यों मनाया जाता है?
किस डे क्यों मनाया जाता है, ये सवाल हर किसी के ज़हन में आता है, रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और डोपामिन जैसे फ़ील गुड हार्मोन रिलीज़ होते हैं, ये हार्मोन खुशी बढ़ाने के साथ तनाव कम करते हैं और रिश्तों में गहराई लाते हैं. साथ ही रिश्तों में इमोशनल जुड़ाव को मज़बूत बनाते हैं. ये दिन अपने प्यार को बयां करने वाला भी होता है. इसलिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए लोग अपने पार्टनर को किस करते हैं.
कैसे मनाएं किस डे?
इस दिन अपने पार्टनर के साथ शांति और सुकून भरा वक्त बिताएं. एक प्यारी सी किस के साथ अपने प्यार का इज़हार करें. अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं. तो वीडियो कॉल या रोमांटिक टेक्स्ट भेजकर इस दिन को ख़ास बनाएं. इतना ही नहीं दिन कोई सरप्राइज़ प्लान कर अपने पार्टनर को स्पेशल फ़ील कराएं.
किस डे पर गिफ्ट में क्या दें?
इस दिन आप अपने पार्टनर को कई तरह के गिफ्ट देकर कर उन्हें ख़ुश कर सकते हैं, आप अपने पार्टनर को किस शेप चॉकलेट दे सकते हैं, इसके अलावा आप लिप शेप पिलो भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. आप एक रोमांटिक फ्रेगरेंस भी दे सकते हैं. इतना ही नहीं पार्टनर को स्पेशल फ़ील कराने के लिए पर्सनलाइज्ड फोटो फ़्रेम देना भी एक अच्छा ऑप्शन है. इस दिन पार्टनर को स्पेशल फ़ील कराने के लिए हैंडरिटन लव लेटर या ग्रीटिंग कार्ड भी दे सकते हैं.
किस डे पर पार्टनर को भेज दो ये शायरी
1 तेरे होंठों की वो हल्की सी मुस्कान, एक किस में बदल कर बन गई पहचान. Happy Kiss Day, मेरे जान!
2 एक किस में छुपा जो एहसास मिला, वो हर लफ्ज़ से कहीं ज्यादा खास लगा आज बस तुझे जी भर के प्यार कर लूं!
3 होंठों से होंठ मिले जब, लगा जैसे जन्नत पास आ गई तेरी एक किस, मेरी दुनिया रंगीन कर देती है.
यह भी पढ़ें
4 तेरी एक किस की मिठास में, सारे ग़म खो जाते हैं. जब होंठ मिलते हैं प्यार से. तो खामोशियां भी बोल जाती हैं.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें