कुदरत का ये चमत्कारी तोहफा आपके शरीर को देगा कई फायदे | रोज़ खाने से बीमारियां रहेंगी दूर
दिमाग के आकार का दिखने वाला ये नट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि दिमाग और पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। स्वाद में तो ये लाजवाब है ही, साथ ही शरीर को भी अंदर से मजबूत और ताकतवर बनाता है। अखरोट में है ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि अखरोट खाना सेहत के लिए क्यों है ज़रूरी।
Follow Us:
आजकल की दिनचर्या के हिसाब से फिट और हेल्दी रहना बहुत ज़रूरी है। लोग अच्छी सेहत के लिए अक्सर महंगे और अलग अलग प्रकार के सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं। लेकिन क्या आपको एक ऐसे नट के बारे में पता है जिसपर आकर आपकी सारी तलाश ख़त्म हो सकती है? जी हाँ, ये है कुदरत का सबसे पावरफुल सुपरफूड जिसका नाम है अखरोट।
दिमाग के आकार का दिखने वाला ये नट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि दिमाग और पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। स्वाद में तो ये लाजवाब है ही, साथ ही शरीर को भी अंदर से मजबूत और ताकतवर बनाता है। अखरोट में है ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि अखरोट खाना सेहत के लिए क्यों है ज़रूरी।
अखरोट से होने वाले फायदे
आज की भागदौड़ वाली जिंदगी की वजह से हर किसी में तनाव बढ़ता जा रहा है जिससे हृदय से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ अब केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है, इसकी चपेट में युवा भी आ रहे हैं। ऐसे में दिल को तंदरुस्त रखने के लिए डाइट में ज़रूरी पोषण के साथ साथ अखरोट शामिल करना भी ज़रूरी है। इसमें होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
इसके अलावा अखरोट खाने से दिमाग भी तेज़ काम करता है। अगर आप में फोकस की कमी है या आप छोटी छोटी चीज़ें भूल जाते हैं या आपको मानसिक थकान महसूस होती है तो अखरोट इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को एक्टिव और शार्प रखते हैं।
अखरोट डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होता है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जिसमें खानपान का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है। ऐसे में अखरोट न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, बल्कि इसे खाने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएँ नहीं होती। अखरोट स्ट्रेस कम करने में भी मदद करते हैं। अगर आप रोज़ 5 से 7 अखरोट खाने की आदत डाल लें तो आपको रात में बेहतर नींद भी आएगी।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.