जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अनुष्का सेन ने एवोकाडो से बनाया हेल्दी ब्रेकफास्ट, वजन कंट्रोल करने में मददगार

अनुष्का सेन अभिनय के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो एवोकाडो टोस्ट बनाते हुए दिख रही हैं.

अनुष्का सेन ने एवोकाडो से बनाया हेल्दी ब्रेकफास्ट, वजन कंट्रोल करने में मददगार
Advertisement

बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन अभिनय के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे हेल्दी ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं. 

 अनुष्का सेन का हेल्दी ब्रेकफास्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में अभिनेत्री एवोकाडो टोस्ट बनाते हुए दिख रही हैं, जो एक पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश है.  उन्होंने इस रेसिपी को आसान तरीके से बनाया और इसे प्रोटीन से भरपूर बताया. वीडियो के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "यह बहुत स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर है!"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

Advertisement

वजन को नियंत्रित करने में मददगार है एवोकाडो

एवोकाडो टोस्ट एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, यह कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है. यह एलडीएल को कम करके एचडीएल को बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही, यह वजन को नियंत्रित करने में मददगार है. 

किस तरह से खा सकते हैं एवोकाडो

Advertisement

एवोकाडो को टोस्ट, सलाद, स्मूदी या सैंडविच में शामिल किया जा सकता है.  इसे ब्रेड, नींबू का रस या सब्जियों के साथ खाने से पोषण के साथ स्वाद भी बढ़ जाता है. 

बालवीर से मिली थी असली पहचान

23 वर्षीय अनुष्का सेन आज की पीढ़ी की सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं.  अनुष्का ने भले ही अपने अभिनय की शुरुआत जी टीवी शो 'यहां मैं घर-घर खेली' से की थी, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान 'बालवीर' से मिली थी.  इतना ही नहीं, उन्होंने 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' में मणिकर्णिका का दमदार किरदार भी निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी।

फिल्मों और वेब सीरीज़ में भी कर चुकी हैं काम

अनुष्का 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आईं थीं, जहां उनकी बहादुरी और आत्मविश्वास की तारीफ हुई. बॉलीवुड फिल्मों ‘क्रेजी कक्कड़ फैमिली’ और ‘एम आई नेक्स्ट’ में भी उनकी मौजूदगी देखी गई. ववो हाल ही में वेब सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' में अस्मारा के किरदार में दिखीं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें