×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बारिश के मौसम में पैरों से आती है बदबू? जानें इससे बचने के आसान उपाय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरों से आने वाली बदबू पसीने में पनपने वाले बैक्टीरिया की होती है। मॉनसून के दौरान कुछ गलतियों की वजह से हम इसका शिकार हो जाते हैं। जैसे गीले जूते-मोजे देर तक पहनना या ज्यादा नमी वाली जगह पर रहना, इन कारणों से न सिर्फ बदबू आती है बल्कि इससे असहनीय खुजली, त्वचा पर लालिमा, यहाँ तक कि पैरों की स्किन हटने या फटने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं।

बारिश के मौसम में पैरों से आती है बदबू? जानें इससे बचने के आसान उपाय
Image Credit: Gemini
Advertisement

मॉनसून अपने साथ राहत तो लाता है लेकिन इस मौसम के साथ आते हैं कुछ चैलेंजेस भी जिनसे निपटना एक टास्क हो जाता है। बारिश के पानी के साथ ही हवा में नमी बढ़ जाती है। ऐसे में उमस के कारण पैरों में पसीना और नमी बने रहने की समस्या बेहद आम है। लेकिन अगर इसकी वजह से पैरों से बदबू आने लगे तो ये सबके सामने आपको शर्मिंदा कर सकती है। 

अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हो सकता है आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हों। पैरों से आने वाली बदबू की समस्या को दूर करने के लिए आपको ज़्यादा महंगे या बड़े जतन करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर ही आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

पैरों से आने वाली बदबू का कारण क्या है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पैरों से आने वाली बदबू पसीने में पनपने वाले बैक्टीरिया की होती है। मॉनसून के दौरान कुछ गलतियों की वजह से हम इसका शिकार हो जाते हैं। जैसे गीले जूते-मोजे देर तक पहनना या ज्यादा नमी वाली जगह पर रहना, इन कारणों से न सिर्फ बदबू आती है बल्कि इससे असहनीय खुजली, त्वचा पर लालिमा, यहाँ तक कि पैरों की स्किन हटने या फटने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं :

Advertisement

हमारे दोनों पैरों में बहुत ज्यादा स्वेट ग्लैंड्स होते हैं। कई घंटों तक जूते या मोजे पहने रहने से पैरों से लगातार पसीना निकलता है। ये पसीना अंदर ही जमा रहता है और सूख नहीं पाता। ऐसे में जूतों और मोजों में बैक्टीरिया बहुत तेज़ी से पनपते हैं और दुर्गंध पैदा करते हैं। इसके अलावा ऐसे माहौल में फंगस भी पनपता है और ये पसीने और डेड स्किन को अपना भोजन बनाते हैं और बदबू फैलाते हैं। ये स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब आपके पैर में कोई कट लगा हो। ऐसे में इस कट के रास्ते से ये खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

कैसे करें इससे बचाव?

इस समस्या से बचने के लिए दिन में दो बार पैरों को साबुन से अच्छे से साफ करें, खासकर तब जब आप बाहर से आए हों। पैरों को धोकर जब तक अच्छे से सुखा न लें तब तक मोजे या जूते न पहनें। हमेशा कॉटन के मोजे पहनें क्योंकि ये पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और इन्हें बदलते रहें। मॉनसून में खुले फुटवियर पहनना सबसे बेहतर विकल्प होता है ताकि पैरों को लगातार हवा मिलती रहे। पैरों को सूखा रखने के लिए एंटीफंगल फुट पाउडर का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें