×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या मॉनसून में अमरूद खाना हो सकता है सुरक्षित? जानिए इसके फायदे, नुकसान और खाने की सही टाइमिंग

क्या एक साधारण-सा दिखने वाला अमरूद आपकी इम्यूनिटी मजबूत कर सकता है? यहां जानिए क्यों इसे सुपरफ्रूट कहा जाता है, यह शरीर में कैसे काम करता है और किन लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए.

Author
11 Jul 2026
( Updated: 11 Jul 2026
01:23 PM )
क्या मॉनसून में अमरूद खाना हो सकता है सुरक्षित? जानिए इसके फायदे, नुकसान और खाने की सही टाइमिंग
Image Source: IANS
Advertisement

मॉनसून का मौसम शुरू होते ही बाजार में अमरूद बिकने शुरू हो जाते हैं, लोग सिर्फ स्वाद के लिए इसे खाते हैं, असल में लोगों को पता ही नहीं होता है कि अमरूद एक सुपरफ्रूट है. अगर आप बारिश के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अमरूद आपकी डाइट का बेहतरीन हिस्सा बन सकता है. जानिए इसके वैज्ञानिक फायदे, पोषक तत्व, सही सेवन का तरीका और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

क्या बरसात के मौसम में अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

बरसात के मौसम में तरबूज, खरबूजा या जिन फलों में पानी ज्यादा मात्रा में होता है, उनसे बचना चाहिए. हालांकि, बारिश में अमरूद खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ सावधानियों का ध्यान रख कर आप इसका सेवन कर सकते हैं. अमरूद इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर होता है. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होने से पाचन में मदद मिलती है. इतना ही नहीं, इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं. कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह एक हेल्दी स्नैक है.

मानसून में अमरूद खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Advertisement

मानसून के मौसम में अमरूद खाते समय कई सावधानियां रखनी जरूरी होती हैं; जैसे:

  •  अमरूद को बहते पानी से अच्छी तरह धोकर खाएं.
  • कटे हुए या सड़क किनारे खुले में बिक रहे अमरूद से बचें.
  • बहुत ज्यादा पका, सड़ा या खराब फल न खाएं.
  • फ्रिज से निकालकर बहुत ठंडा अमरूद तुरंत खाने के बजाय, सामान्य तापमान पर आने के बाद खाएं.
  • एक बार में बहुत ज्यादा अमरूद न खाएं.

सुपरफ्रूट अमरूद में क्या पोषक तत्व पाये जाते हैं?

अमरूद में अनेक पोषक तत्व पाये जाते हैं. जैसे: यह विटामिन सी, कैरोटेनॉयड्स (Carotenoids) और पोटेशियम से भरपूर होता है और पाचन को मजबूत बनाता है. अमरूद में अच्छे जीवाणुरोधी (Antibacterial) गुण पाए जाते हैं और यह क्षारीय (Alkaline) स्वभाव का होता है, जो डायरिया होने से रोकता है. इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट समेत विटामिन ए, बी6, फॉलेट (विटामिन बी9) और विटामिन बी3 मौजूद होते हैं. इतना ही नहीं, अमरूद को विटामिन C का पावरहाउस माना जाता है. 100 ग्राम अमरूद में लगभग 200–230 मिलीग्राम विटामिन C हो सकता है, जो कई अन्य सामान्य फलों की तुलना में काफी अधिक है.

यह भी पढ़ें

अमरूद खाने के फायदे:

  • अमरूद खाने के अनेक फायदे होते हैं, जैसे:
  • अमरूद इम्यूनिटी मजबूत करता है.
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.
  • वजन नियंत्रित करने में मददगार होता है.
  • स्किन के लिए फायदेमंद होता है.
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायता करता है.
  • हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है और आंखों के लिए भी लाभकारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें