रोज़ सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाकर करें दिन की शुरुआत! स्वाद के साथ शरीर को भी मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे
बादाम पोषण से भरपूर मेवों में शामिल है। इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। विटामिन-ई शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, जबकि मैग्नीशियम शरीर की कई सामान्य जैविक प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। सुबह के नाश्ते में सीमित मात्रा में बादाम शामिल करना डाइट को पौष्टिक बनाने का एक सरल तरीका हो सकता है।
Follow Us:
अगर आप अपने दिन की शुरुआत बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स से करते हैं, तो शरीर को दिनभर के लिए ज़रूरी energy और पोषक तत्व आसानी से मिल सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सुबह के नाश्ते को पौष्टिक बनाने का ये बेहद सरल और प्रभावी तरीका साझा किया है। आइए जानते हैं ये कितना फायदेमंद होता है।
भारतीय घरों में सदियों से रात में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर रखने और सुबह उनका सेवन करने का चलन रहा है। लेकिन अगर आप मेवों को भिगोना भूल जाते हैं तो इन्हें सामान्य रूप से भी संतुलित मात्रा में खा सकते हैं।
क्या हैं इन्हें खाने के फायदे?
बादाम पोषण से भरपूर मेवों में शामिल है। इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। विटामिन-ई शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, जबकि मैग्नीशियम शरीर की कई सामान्य जैविक प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। सुबह के नाश्ते में सीमित मात्रा में बादाम शामिल करना डाइट को पौष्टिक बनाने का एक सरल तरीका हो सकता है।
वहीं, अखरोट को ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे सीधे खाया जा सकता है या फिर ओट्स, दलिया, दही अथवा फलों के साथ भी शामिल किया जा सकता है।
किशमिश स्वाद में मीठी होने के साथ पोटैशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी देती है, हालांकि इसमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए इसे भी संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है। खासकर डायबिटीज या ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को अपनी व्यक्तिगत डाइट के अनुसार मात्रा तय करनी चाहिए।
मेवों के साथ बाकी डाइट का भी रखें ध्यान
भीगे बादाम, अखरोट और किशमिश को मिलाकर लिया जाए तो सुबह के आहार में अलग-अलग पोषक तत्व शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि कोई एक खाद्य पदार्थ संपूर्ण पोषण का विकल्प नहीं है। स्वस्थ रहने के लिए मेवों के साथ फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त पानी को भी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.