शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये पत्तियां, वजन घटाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में मददगार, सब जान लें सेवन करने का तरीका
सोआ में पाया जाने वाला पोटैशियम मांसपेशियों और शरीर में पानी का सही संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. पोटैशियम वाली चीजें खाना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. वहीं, सोआ में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। हालांकि, सोआ में कैल्शियम कम मात्रा में होता है.
Follow Us:
हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं.ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं और हमें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं.सोआ भी ऐसी ही एक हरी पत्तेदार सब्जी है.इसमें कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर के अलग-अलग कामों में मदद करते हैं.इसे खाने से शरीर को कुछ जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
पेट को ठीक रखने में करे मदद
सोआ की पत्तियों में थोड़ी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को ठीक रखने में मदद करता है.फाइबर खाने को पचाने में सहायक होता है.सोआ को सब्जी या दाल में मिलाकर खाने से दैनिक भोजन में अहम पोषक तत्व जुड़ जाते हैं.इसके बीजों का इस्तेमाल भी कुछ लोग पेट संबंधी समस्याओं में करते हैं.इसे खाने से गैस, कब्ज या अपच ठीक हो जाती है।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए
हमारे शरीर को बीमारियों से बचने के लिए सही खान-पान की जरूरत होती है.सोआ में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है.इसमें कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद
सोआ में पाया जाने वाला पोटैशियम मांसपेशियों और शरीर में पानी का सही संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.पोटैशियम वाली चीजें खाना दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.वहीं, सोआ में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है.हालांकि, सोआ में कैल्शियम कम मात्रा में होता है.इसलिए हड्डियों को मजबूत रखने के लिए दूध, दही, तिल और दूसरी कैल्शियम वाली चीजें भी खानी चाहिए।
वजन कम करने में मददगार
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे सोआ को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं.इसकी ताज़ी पत्तियों में कैलोरी कम होती है.इसे सब्जी, दाल या सलाद में मिलाकर खाने से भोजन का स्वाद भी बढ़ता है.अगर इसे कम तेल में बनाया जाए, तो यह संतुलित भोजन का अच्छा हिस्सा बन सकता है।
त्वचा को स्वस्थ रखने में असरदार
सोआ में मौजूद विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है.यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो त्वचा को मजबूती देता है.सोआ में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।
सोआ की पत्तेदार सब्जी कैसे बनाए
सोआ की सब्जी बनाने के लिए तेल में जीरा, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाकर आलू को भूनें, फिर कटा हुआ सोआ साग और नमक मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं, रेडी होने के बाद रोटी या चावल से खाएं
यह भी पढ़ें