जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इन लक्षणों को सामान्य वायरल समझने की न करें गलती! हो सकता है Swine Flu, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क

अगर आप स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको घबराने के बजाय सही सावधानी बरतनी होगी। डॉक्टरों की देखरेख में रहने के साथ बताए गए पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना होगा।

इन लक्षणों को सामान्य वायरल समझने की न करें गलती! हो सकता है Swine Flu, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश और बदन दर्द जैसी परेशानियां आम हैं। अक्सर लोग बारिश के मौसम या तापमान के अचानक उतार चढ़ाव को इसका कारण मानते हैं और इसे साधारण वायरल समझकर डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं।

लेकिन ये ध्यान रखने वाली बात है, हर बार ये सामान्य मौसमी बीमारी नहीं होती। अगर ऐसे लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ने लगें, तो सावधान होना बहुत ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि ये लक्षण स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण के भी हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क

इसी को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सतर्क किया कि स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन लक्षणों को जल्दी पहचानें और लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो नजदीकी हेल्थकेयर सेंटर पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें।

Advertisement

पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करें

बता दें कि अगर आप स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको घबराने के बजाय सही सावधानी बरतनी होगी। डॉक्टरों की देखरेख में रहने के साथ बताए गए पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान 

Advertisement

अगर आप में फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें। मास्क पहनें, खासकर जब घर से बाहर निकलना पड़े या दूसरे लोगों के आसपास रहना हो। घर में बुजुर्ग, छोटे बच्चे या पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग हों, तो उनके करीब जाने में विशेष सावधानी बरतें। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।

खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढकें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह धोते रहें। इसी के साथ हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करते रहें।

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें