जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिनभर की थकान से चाहिए राहत? रोज़ सिर्फ दस मिनट करें यह आसन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शवासन के लाभ के बारे में बताया है। उनके अनुसार, यह आसन तनाव और चिंता को करने में मदद करता है। नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। शवासन मस्तिष्क को शांत कर एकाग्रता बढ़ाता है। इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

Author
12 Sep 2026
( Updated: 12 Sep 2026
09:23 AM )
दिनभर की थकान से चाहिए राहत? रोज़ सिर्फ दस मिनट करें यह आसन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बहुत व्यस्त हो गई है। भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस का लगातार बढ़ता प्रेशर और घंटों मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर नज़रें टिका कर रखना, इन सब चीज़ों ने इंसान को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से थका दिया है। ऐसे में एक ऐसा उपाय है जिससे ना सिर्फ शरीर की सारी थकान दूर हो जाएगी बल्कि आप नई ऊर्जा से भर जाएंगे। 

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं योग की योग के एक अद्भुत और असरदार आसन की जिसका नाम है 'शवासन'। ये आपकी थकान दूर करने की एक अचूक औषधि साबित हो सकता है। 

क्या है 'शवासन'?

यह एक विश्राम की मुद्रा है, जिसमें शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दिया जाता है। 'शव' यानी मृत शरीर के समान लेटना। देखने में यह सबसे आसान मुद्रा लगती है, लेकिन असल में यह सबसे कठिन आसनों में से एक माना जाता है क्योंकि इस आसन को करने के दौरान शरीर को पूरी तरह ढ़ीला छोड़कर मन को शांत करना आसान नहीं है। शवासन सिर्फ आराम करने का तरीका नहीं है बल्कि यह शरीर की सारी थकान को दूर कर, नई ऊर्जा भरने का सबसे अच्छा साधन है।

'शवासन' से होने वाले फायदे 

Advertisement

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शवासन के लाभ के बारे में बताया है। उनके अनुसार, यह आसन तनाव और चिंता को करने में मदद करता है। नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। शवासन मस्तिष्क को शांत कर एकाग्रता बढ़ाता है। इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

यह योग का सबसे सरल लेकिन प्रभावी आसन माना जाता है, जो तनाव, चिंता और थकान को कम करता है। यह शरीर की कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को गहरी विश्रांति देकर नई ऊर्जा प्रदान करता है।

शवासन के दौरान नींद में न जाएं

शवासन का नियमित अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। शवासन भले ही सरल आसन है लेकिन, एक्सपर्ट इसके अभ्यास में भी सावधानियां बरतने की भी सलाह देते हैं। शवासन के दौरान नींद में न जाएं, क्योंकि इसका उद्देश्य सचेतन विश्राम है। गर्भवती महिलाएं या कमर दर्द से पीड़ित लोग इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

Advertisement

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें