जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छाले होने पर आपको भी होता है कान में दर्द? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

कई बार मुंह में छाले होने के साथ-साथ कान में भी तेज दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग इसे इंफेक्शन समझ लेते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार समस्या कान में नहीं, बल्कि मुंह या गले में होती है, जिसका दर्द कान तक पहुंचता है।

छाले होने पर आपको भी होता है कान में दर्द? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

मुंह में छाला होना सुनने में तो छोटी सी समस्या लगती है, लेकिन जब छाले के कारण खाने-पीने, कुछ निगलने, यहां तक कि बोलने में भी दर्द होने लगे तो ये ज़्यादा परेशानी का कारण बन सकती है।

कई बार मुंह में छाले होने के साथ-साथ कान में भी तेज दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में अक्सर लोग इसे इंफेक्शन समझ लेते हैं। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार समस्या कान में नहीं, बल्कि मुंह या गले में होती है, जिसका दर्द कान तक पहुंचता है।

क्या होता है 'रेफर्ड पेन'?

दरअसल, हमारे मुंह, गले और कान के आसपास की नसें एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जब मुंह के किसी हिस्से में छाला, जलन या सूजन होती है तो वहां से निकलने वाला दर्द का संकेत आसपास के दूसरे हिस्सों में भी महसूस हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में 'रेफर्ड पेन' कहते है।

Advertisement

अगर छाले के साथ कान में दर्द हो रहा है तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि दर्द सिर्फ हल्का है और छाले के साथ ही शुरू हुआ है या कान में अलग तरह की परेशानी भी है। अगर छाला ठीक होने के साथ कान का दर्द भी कम होने लगे तो संभव है कि दोनों का संबंध हो। लेकिन अगर कान में लगातार दर्द बना हुआ है तो सिर्फ छाले को इसकी वजह मान लेना सही नहीं होगा।

कान का दर्द कई दूसरी वजहों से भी हो सकता है। कान में इंफेक्शन, दांत में परेशानी, मसूड़ों की समस्या या गले में दर्द होने पर भी कान तक दर्द पहुंच सकता है। अगर कान के दर्द के साथ दांत में तेज दर्द है या निगलने पर दर्द बढ़ रहा है तो इसकी वजह मुंह या गले की कोई दूसरी समस्या भी हो सकती है। वहीं कान से पानी या पस निकलना, सुनाई कम देना, बुखार आना या कान के आसपास सूजन होना कान की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

छाला हो तो इन खानों से बनाएं दूरी 

Advertisement

छाले के दौरान खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतने से दर्द कम किया जा सकता है। बहुत तीखा, खट्टा, नमकीन और बहुत गर्म खाना कुछ दिनों के लिए छोड़ देना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे छाले में जलन बढ़ सकती है। इसकी जगह नरम खाना खाएं और ठंडे या सामान्य तापमान वाले पेय लें। मुलायम ब्रश से दांत साफ करें।

घर पर राहत के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर कुल्ला करें। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालें, उससे मुंह अच्छी तरह घुमाकर कुल्ला करें और बाहर निकाल दें। इससे छाले की वजह से होने वाली परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है।

क्यों होते हैं बार-बार छाले 

Advertisement

बार-बार छाले होने की वजह भी सिर्फ मसालेदार खाना नहीं होती। तनाव, शरीर में कुछ विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की कमी भी बार-बार होने वाले छालों से जुड़ी हो सकते है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बार-बार छाले होते हैं तो डॉक्टर या डेंटिस्ट से इसकी वजह जानना बेहतर है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें