'PM को भला-बुरा कहते हैं, चुल्लू भर पानी में डूब मरो’, विपक्षी नेताओं पर भड़के रामायण के ‘लक्ष्मण’, जमकर लगाई क्लास
सुनील लहरी भारत की राजनीति और विपक्षी नेताओं पर भड़क गए हैं, एक्टर का कहना है कि भारत के विपक्षी नेता ही बाहर के लोगों के साथ मिलकर देश की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं. उन्होंने भारत के विपक्षी नेताओं को इटली की राजनीति से सीख लेने की सलाह दी है.
Follow Us:
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं, एक्टर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं.
विपक्षी नेताओं पर भड़के सुनील लहरी
अब सुनील लहरी भारत की राजनीति और विपक्षी नेताओं पर भड़क गए हैं, एक्टर का कहना है कि भारत के विपक्षी नेता ही बाहर के लोगों के साथ मिलकर देश की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं. उन्होंने भारत के विपक्षी नेताओं को इटली की राजनीति से सीख लेने की सलाह दी है.
सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “अगर देश को नंबर 1और मजबूत बनाना है तो विपक्ष को आपसी मतभेद भुलकर सत्ताधारी पार्टी का बाहर वाली नकारात्मक शक्तियों से देश की गरिमा और लड़ाई में साथ देना चाहिए ना कि उन बाहर वाली शक्तियों की हां में हां मिलानी चाहिए.”
‘प्रधानमंत्री को भला-बुरा बोलते हैं. कितनी शर्म की बात है’
वही X पर शेयर किए गए वीडियो में सुनील लहरी ने भारत के विपक्षी नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा, “दोस्तों ये जानकर बहुत खुशी होती है कि आज भी दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जो अपने देश, प्रधानमंत्री और सरकार की गरिमा के लिए आपसी मतभेद भूलकर साथ खड़े हैं. आप समझ गए होंगे कि मैं इटली की बात कर रहा हूं. और एक भारत है, जहां अपोजिशन वाले बाहर वालों के साथ मिलकर अपने देश को अपनी सरकार को, अपने प्रधानमंत्री को भला-बुरा बोलते हैं. कितनी शर्म की बात है.”
‘चुल्लू भर पानी में इन लोगों को डूब मरना चाहिए’
सुनील लहरी ने वीडियो में आगे कहा, “कोई अपने देश के लिए जान ही क्यों न लगा दे, लेकिन देश की तरक्की तब होती है, जब पूरा देश एक साथ मिलकर इसके लिए खड़ा हो.वैसे भी हम भारतीयों का इतिहास रहा है, चाहे वो मुगल सम्राज हो या ब्रिटिश शासन हो. भारतीयों को मारने वाले कौन थे, न मुगल थे न ब्रिटिश थे, भारतीय थे. चुल्लू भर पानी में इन लोगों को डूब मरना चाहिए. देश की तरक्की में बाधा बनते हैं, देश के साथ एकजुट खड़े नहीं होते. कई चीजों में सवाल करते हैं. आपकी क्या राय है जरूर बताइएगा. जय हिंद, जय श्री राम.”
अगर देश को नंबर 1और मजबूत बनाना है तो विपक्ष को आपसी मतभेद भुलकर सत्ताधारी पार्टी का बहार वाली नकरात्मक शक्तियों से देश की गरिमा और लड़ाई में साथ देना चाहिए ना कि उन बहार वाली शक्तियों की हां में हां मिलानी चाहिए pic.twitter.com/ipirODuOfg
— Sunil lahri (@LahriSunil) June 23, 2026Advertisement
सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि सुनील लहरी ने जिस तरह से पीएम मोदी के लिए विपक्षी के नेताओं को लताड़ लगाई है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
रामानंद की रामायण में नज़र आ चुके हैं सुनील लहरी
यह भी पढ़ें
बता दें कि 1987 में आए लोकप्रिय माइथोलॉजिकल शो रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. जबकि अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नज़र आई थी. ये दुनिया का सबसे ज्यादा देखा गया पौराणिक शो है, जिसे 65 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस शो रामानंद सागर ने बनाया था, आज भी ये शो लोगों के बीच पहले की तरह की पॉपुलर है.