जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन कर सरकार पर ऐसा क्या कहा, लोग नहीं कर पाए बर्दाश्त, एक्टर को सिखाया सबक

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से छात्रों की मांग सुनने की अपील की. साथ ही, उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के कारण खुद झेले गुए विरोध के बारे में भी खुलकर बात की.

दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट का समर्थन कर सरकार पर ऐसा क्या कहा, लोग नहीं कर पाए बर्दाश्त, एक्टर को सिखाया सबक
Image Credits: IANS/Filephoto/IANS/PMO
Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को नीट पेपर लीक और शिक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इसके विरोध में एक्टर  और सिंगर  दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को अपना दुख जाहिर किया है. 

छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता

 दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से छात्रों की मांग सुनने की अपील की. साथ ही, उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के कारण खुद झेले गुए विरोध के बारे में भी खुलकर बात की. 

Advertisement

‘छात्रों की मांगों को सुनें’

दिलजीत ने बताया कि उन्हें पहले भी देशविरोधी कहा जा चुका है और अपनी बात रखने की वजह से उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था. एक्टर ने अपने नोट में लिखा, "जो हुआ, वह बहुत गलत था. छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था. मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें. लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है. “

‘मुझे पहले भी देशविरोधी कहा जा चुका है’

उन्होंने लिखा, "मुझे पहले भी देशविरोधी कहा जा चुका है और अब भी शायद ऐसा ही कहा जाएगा. किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं अभी बात भी नहीं कर सकता. अब आगे जो होगा, उसे भगवान ही संभालेंगे.”

Advertisement

दिलजीत पर भड़के लोग

अब जिस तरह से दिलजीत दोसांझ ने इस मामले पर बयान दिया है, उसके बाद से ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, लोग जमकर उनकी क्लास लगा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Ab jb ye topic bda hua tb trp ke liye aane ka koi fayda nhi or itna hi dr lgta hai sarkar se chup hi baitho…”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Jab unfollow hone Lage subscriber ab samajh mein a raha hai inko”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,” Ab payment aa gyi to bolne lga”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ab to bolenge hi Mahashay ,pehle kaha the”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Hame nhi janna h kya bola unhone jb support Krna tha tb to bol rhe the i am an artist bro...ab cover mt kro”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ Abey tu zinda hai.. In jeso ka boycott karo.. Ye wahi hai jo isse door rehne bol raha tha.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ Ab bhi kyu bole jb jarurat thi tb to sunna bhi jaruri nhi smjha” 

दिलजीत ने CJP के प्रदर्शन पर बोलने से कर दिया था इंकार 

बता दें कि कई जानी मानी हस्तियां CJP यानि कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन कर रही है. लेकिन दिलजीत दोसांझ ने इस आंदोलन से दूरी बनाई हुई है. वो इसमें किसी भी तरह से शामिल नहीं होना चाहते हैं. हाल ही में दिलजीत इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उनके एक फैन ने उनसे CJP प्रदर्शन पर उनकी राय जानी. इसपर सिंगर ने बिना किसी झिझक पंजाबी में कहा था- “जंतर मंतर पर कौनसा विरोध प्रदर्शन चल रहा है? प्लीज, मुझे इन प्रदर्शनों और बाकी चीजों से दूर रखें. मैं एक आर्टिस्ट हूं, नेता नहीं. इस दुनिया में कभी भी कुछ अच्छा नहीं होने वाला. तो, जो कोई भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है, मुबारक हो. और जिनके लिए ये प्रदर्शन किया जा रहा है, उन्हें भी मुबारक हो क्योंकि मुझे तो कुछ नहीं पता.”

Advertisement

यह भी पढ़ें

अब नीट पेपर लीक और शिक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, लेकिन लोगों को एक्टर का अब बोलना नागवार गुज़र रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें