जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बयान देकर बुरे फंस गए विशाल ददलानी, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, सिखा दिया सबक

सोनम वांगचुक को उनके अनशन से उठाकर लेने जाने पर सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. विशाल देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्हें सरकार पर भड़ास निकालना भारी पड़ गया है.

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बयान देकर बुरे फंस गए विशाल ददलानी, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, सिखा दिया सबक
Image Credits: vishaldadlani/Instagram/IANS/Filephoto
Advertisement

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, हालांकि शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई. पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन  स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर मोदी विरोधी एक्टिव हो गए हैं और  पुलिस के एक्शन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. 

विशाल ददलानी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

सोनम वांगचुक को उनके अनशन से उठाकर लेने जाने पर सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. विशाल देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई और प्रदर्शन पर कथित सख्ती की कड़ी आलोचना की है. 

‘भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से’

विशाल ददलानी ने वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुस्सा ज़ाहिर किया है. सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर ने वीडियो में कहा, देखी है आपने कभी ऐसी कायरता. सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं. इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है. बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर. देशवालों कब जागोगे. अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे. मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए. क्या सोचना चाहिए. मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता. भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से.”

Advertisement

विशाल ददलानी पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से विशाल ददलानी ने सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया लोगों ने विशाल की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा,  सर, आपने टुकड़े-टुकड़े गैंग से कितना पेमेंट लिया?

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भाई वो लोग हमारे धर्म के विरूद्ध बोल रहे थे तब कहां था तू”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “विशाल जी....आप खुद क्यों नहीं जा रहे हो....इंडियाज गॉट लेटेंट जाने का तो टाइम है आपके पास....जंतर मंतर जाने का टाइम नहीं है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भेजा फट रहा है तो जाओ आप भी प्रोटेस्ट करने.. ठंडा हो जाएगा.. दिमाग थोड़ा..वीडियो तो सब लोग बना लेते हैं.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Are bhai aaj tak tum vahan kyon nahin Gaye milane”

वहीं एक और यूजर ने लिखा “केरल में स्टूडेंट्स protest पर जो हुआ तब ये भेजा कहा था sir ... बड़ा ही selective भेजा है आपका sir”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “विशाल ददलानी को सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से बैन करें और उन्हें 'इंडियन आइडल' से हटाएँ. सबसे घटिया इंसान”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “उस मंच से कैसे कैसे प्रवचन दिए जा रह है उनको सुनकर हमारा भी कलेजा फट रहा था सर”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम यहीं कमाते हो और गद्दारी बी यहीं करोगे..तुम हिंदुओं के खिलाफ हो..जब 70 साल तक कांग्रेस सरकार रही तो तुम कभी भी लोकतंत्र के लिए सामने नहीं आए.”

Advertisement

कितने दिन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर 21 दिन दिन तक बैठे थे. पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन के कारण उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद  पुलिस शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. कई जानी मानी हस्तियों ने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की थी.  

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें