जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के गंभीर आरोप; जानें मामला

Rohit Chandel: पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट' के तहत केस दर्ज किया है.

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के गंभीर आरोप; जानें मामला
Image Source: Instagram
Advertisement

Rohit Chandel: टीवी इंडस्ट्री से के ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पंड्या स्टोर' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता रोहित चंदेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. उन पर 16 साल की एक नाबालिग लड़की से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, शिकायत में आरोप हैं कि अभिनेता लड़की का पीछा करते थे, उसे बार - बार अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट भी की. इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट' के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई गई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने जैसे आरोपों से जुड़ी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी तथ्य क्या हैं. अभी तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Advertisement

दहिसर स्थित घर से हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित चंदेल को 10 जुलाई को मुंबई के दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी.

PM मोदी ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को शादी की दी शुभकामनाएं, बोनी कपूर ने जताया आभार

शिकायत में क्या लगाए गए हैं आरोप?

Advertisement

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पूर्वी मुंबई में रहने वाली 16 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि रोहित चंदेल उसे लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर परेशान करते थे. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने कथित तौर पर लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की. पुलिस इन्हीं आरोपों की सच्चाई की जांच कर रही है.

दोनों एक-दूसरे को जानते थे, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और शिकायत करने वाली नाबालिग लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी सबूतों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव, 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना और हाल ही में 'सैराब' जैसे शो में काम किया है.हालांकि, इस मामले में अभी जांच जारी है और अदालत में आरोप साबित होना बाकी है. इसलिए फिलहाल उन्हें केवल आरोपी के रूप में देखा जाना चाहिए, दोषी के रूप में नहीं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें