×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘ये अल्लाह का क़हर’, जंग ईरान-इजरायल के बीच, रो रहे एजाज खान, भड़के लोग..दिलाई बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार की याद

ईरान पर हुए अमेरिका और इज़रायल के हमले की एजाज़ खान ने निंदा की है. उन्होंने ये भी दावा किया है कि दुनिया में जो ये जंग जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, वो अल्लाह का क़हर है. हालांकि सोशल मीडिया पर एक्टर अब ट्रोल भी हो रहे हैं.

‘ये अल्लाह का क़हर’, जंग ईरान-इजरायल के बीच, रो रहे एजाज खान, भड़के लोग..दिलाई बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार की याद
Advertisement

अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है, अमेरिका-इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई दूसरे शहरों में मिसाइलें दागीं. वहीं ईरान ने यूएस और इज़रायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. जिसके बाद से ही पूरे मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा हुआ है. 

ईरान पर हुए मामले पर क्या बोले एजाज़ खान?

इन देशों के बीच चल रहे युद्ध से दुनियाभर के लोगों में टेंशन का माहौल है. अब इस युद्ध पर एक्टर एजाज़ खान ने रिएक्ट किया है. टीवी से लेकर फिल्मों में काम चुके एक्टर एजाज़ खान अपने बेबाक़ अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. एजाज़ हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. 

अब ईरान पर हुए अमेरिका और इज़रायल के हमले की एजाज़ खान ने निंदा की है. उन्होंने ये भी दावा किया है कि दुनिया में जो ये जंग जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, वो अल्लाह का क़हर है. 

Advertisement

‘देख रहे होगे क्या चल रहा है दुनिया में’

एजाज़ खान ने वीडियो शेयर कहा- देख रहे होगे क्या चल रहा है दुनिया में. अमेरिका और इजरायल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी कर दी. ईरान को गुस्सा आया तो ईरान ने अरब देशों पर बमबारी कर दी. 

‘ये अल्लाह का कहर है मुसलमानों पर’

Advertisement

एजाज खान ने आगे कहा- “अल्लाह हमसे नाराज है, इसलिए पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं. रमजान के महीने में हर देश में बम गिर रहे हैं. ये अल्लाह का कहर है मुसलमानों पर. दुआएं करो. एक दूसरे का सपोर्ट करो. अच्छे काम करो. जकात (दान) दो. गरीबों की मदद करो. पैसे कब्र में नहीं जाएंगे.”

एजाज़ खान पर भड़के लोग 

अब एजाज़ खान के वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है की उनका तरीका ग़लत है. एक यूजर ने लिखा, “Yeh kisi ko jagane ki sahi tareeka nhi hai. Weh galat hai. Don’t thank them”

वहीं एक दूसरे यूजर ने एजाज़ खान को लताड़ लगाते हुए लिखा, “जय श्री राम बोलो, तभी बच पाओगे”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, अधर्मियों का नाश ही ऊपरवाले की मर्जी है.अगर उनके बताए हुए मार्ग पर नही चलोगे और बेगुनाह को मारोगे तो ऊपरवाला यही सजा देगा.

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, Kabhi Bangladesh ke andar hinduon ke upar Jo atyachar hue kabhi uske bare mein bhi bol de.

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं एजाज़ खान

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एजाज़ खान अपने बयानों की वजह से लोगों के निशाने पर आए हो. इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं. कभी सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करके तो कभी किसी और वजह से वो आलोचनाओं का शिकार होते रहे हैं. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें