'रामायण' के टीजर पर ऐसी बात बोलना डायरेक्टर को पड़ गया मंहगा, मच ऐसा बवाल, लोगों ने लगा दी क्लास
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से क्रेज़ बना हुआ है. वहीं इस बीच डायरेक्टर सजंय गुप्ता ने कुछ ऐसा कह दिया की वो लोगों के निशाने पर आ गए.
Follow Us:
साउथ एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में रामायण का जिक्र कर भगवान राम का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद एक्टर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हो गई थी. वहीं अब बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता भी बुरे फंसे गए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
रामायण के टीज़र पर क्या बोले संजय गुप्ता?
2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीज़र रिलीज़ किया गया था. जिसपर लोगों ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए थे. वहीं जब ये टीज़र रिलीज़ हुआ था, उसके कुछ देर बाद डायरेक्टर संजय गुप्ता ने बिना नाम लिए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने एक मुहावरा लिखा था, “खोदा पहाड़ निकला चूहा”
KHODA PAHAAD... NIKLA CHUHA.
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) April 2, 2026Advertisement
संजय गुप्ता पर भड़के लोग
अब संजय गुप्ता ने ये क्यों लिखा था, उनका ये इशारा 4000 करोड़ी रामायण की तरफ़ था या नहीं ये तो हम नहीं जानते, लेकिन सोशल मीडिया पर डायरेक्टर के इस मुहावरे को रणबीर कपूर की रामायण से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके चलते डायरेक्टर संजय लोगों के निशाने पर आ गए हैं. यूं तो डायरेक्टर ने पोस्ट में ना तो फिल्म और ना ही मेकर्स का नाम लिया है. लेकिन अब वो अपनी इस पोस्ट की वजह से बुरे फँस गए हैं. लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है.
एक यूजर ने लिखा, “तुम खुद कुछ अच्छा नहीं ढूंढ पाए और दूसरों की फिल्मों की आलोचना कर रहे हो... अरे, खुद को सुधारो... और डॉक्टर से बर्नॉल ले लो..पैसे भेज दूं क्या बर्नॉल लेने के लिए”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आपने भी कई पहाड़ खड़े किए है जिनको खोदने के बाद तो चूहा भी नही निकला.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “South Korea ke remake banakar aapne toh bada Everest khada kar diya.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Indian ke dusman indian hi hote hai”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सर आप बेरोजगार बैठे हो, कम से कम जो लोग इंडस्ट्री के लिए फिल्म बना रहे हैं उनकी मेहनत पे सवाल करने से अच्छा खुद भी किच बना लो.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, जैसे कि उम्मीद थी, रामायण के प्रति जबरदस्ती की नकारात्मकता शुरू हो गई है.असुरक्षा और ईर्ष्या चरम पर है. संजय जी, यह सिर्फ एक झलक है, ट्रेलर या टीज़र नहीं. अपनी फिल्म की तुलना किसी और फिल्म से कीजिए और फिर तय कीजिए कि यह अच्छी है या बुरी.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ramayana ke teaser ke liye bol rahe hai”
तो देखा आपने रामायण के टीज़र पर नेगेटिव कमेंट करना संजय गुप्ता को कितना भारी पड़ गया है, सनातन प्रेमियों ने उन्हें अच्छे से सबक सिखा दिया है.
4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!
बात करें नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण की तो कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है.
फिल्म की ख़ास बातें
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है.
दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है.
रामायण की धांसू स्टार कास्ट!
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है.
जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.