×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पेट्रोल का सीन टाइट है, इसलिए हम…’ PM Modi की अपील के बाद अक्षय-सुनील ने उठाया ऐसा कदम, विरोधियों को होगी जलन

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पीएम मोदी की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन में बिजी है.

‘पेट्रोल का सीन टाइट है, इसलिए हम…’ PM Modi की अपील के बाद अक्षय-सुनील ने उठाया ऐसा कदम, विरोधियों को होगी जलन
Image Credits: Akshay Kumar/instagram
Advertisement

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति संकट से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने और कारपूलिंग करने को कहा था. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि अनावश्यक यात्राओं से बचें और जहां संभव हो वर्क-फ्राम होम की संस्कृति अपनाएं. लेकिन मोदी विरोधियों को ये बात हज़म हुई और इसकी आड़ में विपक्ष ने प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश करनी शुरु कर दी.

अक्षय-सुनील ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन

वहीं इस बीच अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पीएम मोदी की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में सुनील शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ घुड़सवारी करते दिखाई दे रहे हैं, सुनील और अक्षय के इस वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन ने लूटी. जिसमें उन्होंने पेट्रोल का जिक्र है. 

Advertisement

अक्षय-सुनील ने विरोधियों को ऐेसे दिया मुंहतोड़ दवाब 

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वेलकम टू जंगल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,” पेट्रोल का सीन टाइट है….इसलिए हम घोड़ा चला रहे हैं. ये जबरदस्त सफ़र बस शुरु ही होने वाला है. 26 जून 2026”  अक्षय और सुनील ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पीएम मोदी की अपील का समर्थन कर विरोधियों को करारा जवाब दे दिया है. 

पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर दो कर ली

Advertisement

इस बड़ी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए ख़ुद पीएम मोदी ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की और अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर केवल दो कर ली है. हालांकि विरोधियों को हर बात पर निशाना साधना है और सवाल उठाने हैं, हालांकि अब  अक्षय और सुनील ने फिल्मी स्टाइल में  मोदी का समर्थन कर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है. 

‘वेलकम टू द जंगल’ की दमदार स्टाकास्ट

बता दें कि सुनील और अक्षय कुमार की ये मल्टीस्टारर फिल्म कई मायनों में खास है. पहली तो ये एक ऐसी फिल्म है, जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा कलाकार एक साथ नज़र आने वाले हैं. फिल्म में अक्षय-सुनील के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, परेश रावल, राहुल देव, शारिब हाशमी, इनामुलहक, कृष्णा अभिषेक, जाकिर हुसैन, कीकू शारदा, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कई सितारे दिखाई देंगे.

ये ‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है

इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ इसलिए भी खास है क्योंकि ये ‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी फिल्म है. इस सीरीज की पहली दो फिल्मों ने अच्छा बिज़नेस किया और लोगों को काफी पसंद भी आई. अब अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें